Home जयपुर ब्याज मुक्त फसली ऋण योजना के तहत केंद्रीय सहकारी बैंकों को 40 करोड़ रुपये की ब्याज अनुदान राशि जारी

ब्याज मुक्त फसली ऋण योजना के तहत केंद्रीय सहकारी बैंकों को 40 करोड़ रुपये की ब्याज अनुदान राशि जारी

सार 

Jaipur : राजस्थान राज्य सहकारी बैंक ने केंद्रीय सहकारी बैंकों के लिए 40 करोड़ रुपये की ब्याज अनुदान राशि जारी की है। जयपुर सीसीबी को सर्वाधिक 2.94 करोड़ और जैसलमेर को 33 लाख रुपये आवंटित हुए हैं।

विस्तार 

जयपुर। डिजिटल डेस्क | 21 अप्रैल | राजस्थान राज्य सहकारी बैंक (आरएससीबी) ने वर्ष 2024-25 की ब्याज मुक्त फसली ऋण योजना के तहत प्रदेश के केंद्रीय सहकारी बैंकों के लिए 40 करोड़ रुपये की ब्याज अनुदान राशि जारी कर दी है । यह वित्तीय सहायता राज्य सरकार द्वारा ट्रेजरी के माध्यम से सीधे प्रदेश के केंद्रीय सहकारी बैंकों के चालू खातों में 21 अप्रैल, 2026 को हस्तांतरित कर दी गई है । आरएससीबी के प्रबंध निदेशक रणजीत सिंह चूंड़ावत द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा यह राशि सीधे बैंकों के चालू खातों में जमा करा दी गई है । इस जारी राशि का मुख्य उद्देश्य 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान के दावों का निस्तारण करना है । बैंक प्रबंधन ने समस्त केंद्रीय सहकारी बैंकों को निर्देशित किया है कि वे इस 40 करोड़ रुपये की संपूर्ण राशि को संबंधित ग्राम सेवा सहकारी समितियों  के खातों में उनके 2 प्रतिशत मार्जिन के पेटे आनुपातिक आधार पर तत्काल जमा करना सुनिश्चित करें । गौरतलब हैं कि मारवाड़ का मित्र और सहकार नेता सूरजभान सिंह आमेरा द्वारा इस राशि को जारी करवाने के लिए निरंतर पत्र व्यवहार करने और सरकार के समक्ष बार-बार मांग दोहराने के बाद यह सफलता हासिल हुई है। आमेरा के अथक प्रयासों और सहकारिता हित में की गई पैरवी के चलते ही सहकारी बैंकों और सहकारी समितियों को यह बड़ी राहत मिली है। 

जयपुर CCB को 2 करोड़ और जैसलमेर को 33 लाख की राशि आवंटित

प्रदेश के केंद्रीय सहकारी बैंकों को 40 करोड़ की राशि 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान पेटे जारी की गई है। इसमें जयपुर सीसीबी को 2 करोड़ 94 लाख, सीकर सीसीबी को 2 करोड़ 29 लाख, बाड़मेर सीसीबी को 2 करोड़ 28 लाख, जोधपुर सीसीबी को 2 करोड़ 14 लाख, भीलवाड़ा सीसीबी को 2 करोड़ 12 लाख, हनुमानगढ़ सीसीबी को 2 करोड़ 11 लाख, अलवर सीसीबी को 2 करोड़ 07 लाख, चित्तौड़गढ़ सीसीबी को 2 करोड़ 04 लाख, श्रीगंगानगर सीसीबी को 2 करोड़ 01 लाख, नागौर सीसीबी को 1 करोड़ 55 लाख, पाली सीसीबी को 1 करोड़ 49 लाख, झालावाड़ सीसीबी को 1 करोड़ 39 लाख, कोटा सीसीबी को 1 करोड़ 31 लाख, बीकानेर सीसीबी को 1 करोड़ 29 लाख, झुंझुनूं सीसीबी को 1 करोड़ 23 लाख, बूंदी सीसीबी को 1 करोड़ 17 लाख, उदयपुर सीसीबी को 1 करोड़ 12 लाख, टोंक सीसीबी को 1 करोड़ 12 लाख, अजमेर सीसीबी को 1 करोड़ 05 लाख, सवाई माधोपुर सीसीबी को 1 करोड़ 03 लाख, जालौर सीसीबी को 1 करोड़ 01 लाख, भरतपुर सीसीबी को 83 लाख, बारां सीसीबी को 80 लाख, चूरू सीसीबी को 80 लाख, दौसा सीसीबी को 79 लाख, बांसवाड़ा सीसीबी को 62 लाख, डूंगरपुर सीसीबी को 45 लाख, सिरोही सीसीबी को 48 लाख और जैसलमेर सीसीबी को 33 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई है।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!