Home राष्ट्रीय ठाकुर वेदराम मेमोरियल अवार्ड्स : कुल्लू में होगा अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कारों का वितरण

ठाकुर वेदराम मेमोरियल अवार्ड्स : कुल्लू में होगा अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कारों का वितरण

सार 

Jaipur : 21 अप्रैल को कुल्लू में ठाकुर वेदराम जयंती पर भव्य समारोह आयोजित होगा। इसमें श्रीलंका के डब्ल्यू.यू. हॅराथ सहित विभिन्न क्षेत्रों की राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभाओं को प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

विस्तार 

हिमाचल प्रदेश । डिजिटल डेस्क | 11 अप्रैल | सहकारिता और हथकरघा क्षेत्र के पुरोधा स्वर्गीय ठाकुर वेदराम की जयंती के अवसर पर आगामी 21 अप्रैल को कुल्लू के भुट्टि वीवर्ज को-ऑपरेटिव सोसाइटी कुल्लू (भुट्टिको) सभागार में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश-विदेश की प्रतिष्ठित प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ठाकुर वेदराम अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। भुट्टिको के अध्यक्ष एवं पूर्व बागवानी मंत्री ठाकुर सत्य प्रकाश ने चयन समिति के निर्णय की घोषणा करते हुए बताया कि इस वर्ष सहकारिता के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार श्रीलंका के श्री डब्ल्यू.यू. हॅराथ को प्रदान किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्तर पर सहकारिता पुरस्कार के लिए राजस्थान के नागौर से श्री सुभाष चन्द आर्य और कांगड़ा के श्री करनैल राणा का चयन किया गया है। बुनकर क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों के लिए कुल्लू के श्री विश्व नाथ सुम्मा, श्री जुगत राम और श्री राजू को सम्मानित किया जाएगा। साहित्य के क्षेत्र में श्री गणेश गनी भारद्वाज को पुरस्कृत किया जाएगा, जबकि मीडिया जगत से ‘दैनिक सवेरा’ के डिजिटल एडिटर श्री संजीव शर्मा को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और ‘अमर उजाला’ के स्थानीय संपादक श्री रविन्द्र वशिष्ठ को प्रिंट मीडिया श्रेणी में सम्मान मिलेगा।

इसके अतिरिक्त, लोक साहित्य के लिए डॉ. हेमेन्द्र वाली, पहाड़ी कला व संस्कृति के लिए सविता सहगल और पहाड़ी भाषा साहित्य के लिए श्री यतिन पंडित को सम्मानित किया जाएगा। लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए हमीरपुर के राजेन्द्र राजन और जालंधर की डॉ. कमला सैनी रत्तू के नामों की घोषणा की गई है। यह प्रतिष्ठित सम्मान समारोह 21 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे आयोजित होगा, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में मील का पत्थर स्थापित करने वाली इन विभूतियों को उनके समर्पण के लिए सराहा जाएगा। गौरतलब हैं कि गत साल राजस्थान के सीकर जिले की पलसाना ग्राम सेवा सहकारी समिति के सेवानिवृत्त व्यवस्थापक महादेवसिंह ऐचरा को “सहकारिता क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों” के लिए भुट्टि वीवर्ज को-ऑपरेटिव सोसाइटी कुल्लू की ओर से ठाकुर वेदराम राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया  ।

साहित्य, पत्रकारिता और सहकारिता का संगम

भुट्टि वीवर्ज को-ऑपरेटिव सोसाइटी लगभग पिछले इक्यासी वर्षों से शालोद्योग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। शालों की गुणवता और श्रेष्ठता के फलस्वरूप इस संस्था ने विश्व भर में अपना नाम रोशन किया है। गौरतलब हैं कि भुट्टि वीवर्ज को-ऑपरेटिव सोसाइटी की स्थापना स्व. ठाकुर वेदराम के अनथक प्रयासों और परिश्रमों का प्रतिफल है, इनके द्वारा 1944 में मात्र 23.00 रू0 की पूंजी से गठित और पंजीकृत तथा 1956 तक मृतप्राय हुई संस्था ने पुर्नजन्म पाया तथा आज अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की हैं। इस संस्था के संस्थापक स्व. ठाकुर वेदराम के जन्म दिवस पर प्रतिवर्ष एक भव्य समारोह का आयोजन कर शालोद्योग, सहकारिता, संस्कृति, साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को पुरस्कृत किया जाता हैं ।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!