सार
Jaipur : 29 केंद्रीय सहकारी बैंकों को ₹52.46 करोड़ की ब्याज सहायता राशि जारी : राजस्थान राज्य सहकारी बैंक ने जारी किया आदेश

विस्तार
जयपुर । डिजिटल डेस्क | 17 मार्च | राजस्थान राज्य सहकारी बैंक (RSCB) द्वारा राज्य के 29 केंद्रीय सहकारी बैंकों (DCCBs) को ब्याज सहायता (Interest Subvention) राशि के तौर पर 52 करोड़ 46 लाख 26 हजार 255 रुपये की राशि जारी की गई है । यह राशि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के दौरान समय पर फसली ऋण चुकाने वाले किसानों को देय 3 प्रतिशत ब्याज सहायता और ऋण वितरण पर बैंकों को देय 1.50 प्रतिशत ब्याज सहायता के पेटे हस्तांतरित की गई है । इसके लिए राजस्थान राज्य सहकारी बैंक उप महाप्रबंधक (परिचालन) मनप्रीत सिंह द्वारा आदेश जारी किया गया हैं । जिसके मुताबिक, 29 केंद्रीय सहकारी बैंकों को उनके चालू खातों में संबंधित राशि जमा कर दी गई है । उल्लेखनीय है कि RSCB द्वारा हाल ही में 27 फरवरी को भी 85 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई थी, जिसके बाद अब यह दूसरी बड़ी किस्त हस्तांतरित की गई है।
52 करोड़ की राशि हस्तांतरित
राजस्थान राज्य सहकारी बैंक से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भीलवाड़ा सीसीबी को सर्वाधिक 5 करोड़ 98 लाख, जयपुर सीसीबी को 5 करोड़ 7 लाख, बाड़मेर सीसीबी को 3 करोड़ 90 लाख, झालावाड़ सीसीबी को 3 करोड़ 60 लाख, पाली सीसीबी को 3 करोड़ 25 लाख, चित्तौड़गढ़ सीसीबी को 2 करोड़ 76 लाख, हनुमानगढ़ सीसीबी को 2 करोड़ 71 लाख, बीकानेर सीसीबी को 2 करोड़ 42 लाख, श्रीगंगानगर सीसीबी को 2 करोड़ 34 लाख, अलवर सीसीबी को 2 करोड़ 25 लाख , जालौर सीसीबी को 2 करोड़ 19 लाख, कोटा सीसीबी को 1 करोड़ 76 लाख, सीकर सीसीबी को 1 करोड़ 63 लाख, उदयपुर सीसीबी को 1 करोड़ 61 लाख, झुंझुनू सीसीबी को 1 करोड़ 27 लाख, बारां सीसीबी को 1 करोड़ 26 लाख, बूंदी सीसीबी को 1 करोड़ 26 लाख, सवाई माधोपुर सीसीबी को 1 करोड़ 15 लाख, टोंक सीसीबी को 1 करोड़ 15 लाख, अजमेर सीसीबी को 1 करोड़ 6 लाख, बांसवाड़ा सीसीबी को 79 लाख, डूंगरपुर सीसीबी को 74 लाख, सिरोही सीसीबी को 51 लाख, जैसलमेर सीसीबी को 48 लाख, नागौर सीसीबी को 40 लाख, चूरू सीसीबी को 25 लाख, दौसा सीसीबी को 23 लाख, भरतपुर सीसीबी को 19 लाख और जोधपुर सीसीबी को 11 लाख की राशि हस्तांतरित की गई है । अपेक्स बैंक प्रबंधन ने सभी संबंधित बैंकों को इस राशि का योजनानुसार समायोजन करने के निर्देश दिए हैं ।


