Home | cooperative | जयपुर | सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक 17 मार्च को करेंगे विभाग की समीक्षा

सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक 17 मार्च को करेंगे विभाग की समीक्षा

सार 

Rajasthan : सहकारिता मंत्री की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक अब 17 मार्च 2026 को जयपुर में होगी,

GAUTAM KUMAR DAK

विस्तार 

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 15 मार्च | राजस्थान के सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की तारीख में संशोधन किया गया है। अब यह बैठक 17 मार्च 2026 को सुबह 10ः30 बजे जयपुर के अपेक्स बैंक कॉन्फ्रेंस हॉल, लालकोठी में आयोजित की जाएगी। इसके लिए, सहकारिता विभाग पंजीयक कार्यालय के ​अतिरिक्त रजिस्ट्रार (प्रथम) कार्तिकेय मिश्र द्वारा एक आदेश जारी किया गया हैं । जिसके अनुसार, बैठक में विभाग के सभी उच्च अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस समीक्षा बैठक में प्रबंध निदेशक राजफैड एवं प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक, ​समस्त अतिरिक्त रजिस्ट्रार खंड , ​जिला प्रभारी अधिकारी और उप रजिस्ट्रार जिला इकाई कार्यालय, प्रधान कार्यालय के सभी फंक्शनल अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे, ताकि विभागीय कार्यों के निष्पादन और आगामी योजनाओं पर ठोस चर्चा की जा सके। ​इस बैठक में सहकारिता मंत्री विभाग की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करेंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!