Home बाड़मेर बाड़मेर जिले की 10 बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समितियों में प्रशासक नियुक्त

बाड़मेर जिले की 10 बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समितियों में प्रशासक नियुक्त

सार 

Barmer : 10 बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs) में निर्वाचित संचालक बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के कारण प्रशासकों की नियुक्ति की गई है। उप रजिस्ट्रार ने चुनाव संपन्न होने तक विभिन्न निरीक्षकों को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

विस्तार 

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क | 7 मार्च | जिले की 10 बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs) में प्रशासकों की नियुक्ति  की गई है  । इसके लिए उप रजिस्ट्रार (DR) सहकारी समितियां बाड़मेर द्वारा आदेश जारी किया गया है । जिसके अनुसार, राजस्थान सहकारी सोसायटी अधिनियम 2001 की धारा 30(ग) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 10 विभिन्न बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs) में निर्वाचन संपन्न होने तक प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि संबंधित समितियों के संचालक मंडल की अवधि समाप्त हो चुकी है और किन्हीं कारणों से अभी तक चुनाव नहीं हो पाए हैं। वही आदेश के तहत झाक Pacs में निरीक्षक प्रदीप छीपा, नवातला राठौड़ान Pacs व आलपुरा Pacs में निरीक्षक बन्ने सिंह, धारवी कलां Pacs में निरीक्षक ईश्वर जाखड़, बलाई Pacs व झापली कलां Pacs में निरीक्षक खेताराम, सनाऊ Pacs में निरीक्षक दानाराम, करटिया Pacs में निरीक्षक जितेन्द्र कुमार तथा जैसिन्धर स्टेशन Pacs व बबूलरिया Pacs में भूर सिंह निरीक्षक को प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!