Home | cooperative | जालोर | रामदेव क्रय-विक्रय सहकारी समिति की वार्षिक साधारण सभा 25 फरवरी को

रामदेव क्रय-विक्रय सहकारी समिति की वार्षिक साधारण सभा 25 फरवरी को

सार 

Sanchore : रामदेव क्रय-विक्रय सहकारी समिति (KVSS) की वार्षिक साधारण सभा (AGM) 25 फरवरी 2026 को होगी। इसमें ऑडिट रिपोर्ट के अनुमोदन, बजट और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा होगी। सदस्यों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा।

ramdevkvss
File Photo

विस्तार 

जालोर । डिजिटल डेस्क | 22 फरवरी | जिले की रामदेव क्रय-विक्रय सहकारी समिति (KVSS) लिमिटेड, सांचौर की वार्षिक साधारण सभा (AGM) का आयोजन आगामी 25 फरवरी 2026 को संस्था परिसर में प्रातः 11ः00 बजे किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए केवीएसएस के प्रधान व्यवस्थापक (General Manager) गेनाराम बताया कि साधारण सभा के दौरान वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2024-25 तक की ऑडिट रिपोर्ट, व्यापार खाता, लाभ-हानि खाता और संतुलन चित्र (बैलेंस शीट) के अनुमोदन पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही, आगामी वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित बजट, कार्य योजना और वर्ष 2025-26 के लिए लेखा-परीक्षक की नियुक्ति जैसे प्रमुख एजेंडों पर निर्णय लिए जाएंगे। बैठक में पिछली आम सभा की कार्यवाही की पुष्टि के साथ-साथ कार्यालय टिप्पणियों और प्रशासनिक निर्णयों पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा, समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यदि निर्धारित समय पर कोरम (गणपूर्ति) पूरा नहीं होता है, तो सभा को स्थगित कर उसी दिन एक घंटे बाद उसी स्थान पर पुनः शुरू किया जाएगा। बैठक में शामिल होने वाले ग्राम सेवा सहकारी समिति के प्रतिनिधियों को अपने साथ प्रस्तावित प्रस्ताव की प्रमाणित प्रति लाना अनिवार्य होगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!