Home | cooperative | जयपुर | सहकारिता विभाग में 35 अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा

सहकारिता विभाग में 35 अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा

सार 

Rajasthan : सहकारिता विभाग ने वर्ष 2025-26 की रिक्तियों के आधार पर 35 अधिकारियों की बड़ी पदोन्नति की है। वरिष्ठता और योग्यता के आधार पर अतिरिक्त रजिस्ट्रार, संयुक्त रजिस्ट्रार, उप रजिस्ट्रार और सहायक रजिस्ट्रार स्तर के अधिकारियों को प्रमोट किया गया है। फिलहाल ये अधिकारी वर्तमान पद पर ही रहेंगे कार्यरत।

02 1403 e1709454234395
File Photo

विस्तार 

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 8 फरवरी | प्रदेश के सहकारिता विभाग ने वर्ष 2025-26 की रिक्तियों के विरुद्ध वरिष्ठता-सह-योग्यता के आधार पर बड़े स्तर पर पदोन्नतियां (Promotion) की हैं। इसके लिए राजस्थान सहकारी सेवा नियम 1954 के प्रावधानों के तहत गठित विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की सिफारिशों पर सहकारिता विभाग संयुक्त शासन सचिव (Joint secretary) प्रहलाद सहाय नागा द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों के तहत अतिरिक्त रजिस्ट्रार से अतिरिक्त रजिस्ट्रार (सी. स्केल) पद पर 8 अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है । साथ ही, संयुक्त रजिस्ट्रार से अतिरिक्त रजिस्ट्रार पद पर 7 अधिकारियों एवं उप रजिस्ट्रार से संयुक्त रजिस्ट्रार पद पर 8 अधिकारियों तथा सहायक रजिस्ट्रार से उप रजिस्ट्रार पद पर 12 अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। इसके अलावा विभाग के अनुसार, फिलहाल ये अधिकारी अपने वर्तमान पद पर ही कार्य करते रहेंगे और उनके पृथक से पदस्थापन आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पदोन्नति का वास्तविक नकद लाभ कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से ही देय होगा।

एडिशनल और जॉइंट रजिस्ट्रार स्तर के अधिकारी पदोन्नत

सहकारिता विभाग संयुक्त शासन सचिव की ओर से आज पदोन्नति आदेश जारी किए गए है । जिसमें अतिरिक्त रजिस्ट्रार (Additional Registrar) से अतिरिक्त रजिस्ट्रार (सी. स्केल) पद पर पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में इन्द्रराज मीणा, उषा कपूर सत्संगी, गुंजन चौबे, आशुतोष भट्ट, रणजीत सिंह चूड़ावत, संदीप खण्डेलवाल, कार्तिकेय मिश्र, सुरभि शर्मा के नाम शामिल हैं। इसी तरह संयुक्त रजिस्ट्रार (Joint Registrar) पद से अतिरिक्त रजिस्ट्रार (Additional Registrar) पद पर ओमप्रकाश जैन, अनिल कुमार काबरा, बिजेन्द्र कुमार शर्मा, दिनेश कुमार शर्मा, मदन लाल गुर्जर, राजेश टांक और राजेन्द्र कुमार मीणा को पदोन्नत किया गया है ।

8 अधिकारी बने संयुक्त रजिस्ट्रार, 12 बने उप रजिस्ट्रार

विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की सिफारिशों के आधार पर, उप रजिस्ट्रार (Deputy Registrar) पद से संयुक्त रजिस्ट्रार (Joint Registrar) के पद पर राजेन्द्र सिंह-प्रथम, वेद प्रकाश सैनी, दीपेन्द्र शेखावत, संदीप शर्मा, मदन लाल, मोहम्मद हारून बेलिम, जितेन्द्र कुमार और राजेन्द्र सिंह-द्वितीय को पदोन्नत किया गया है। इसी तरह सहायक रजिस्ट्रार (Assistant Registrar) पद से उप रजिस्ट्रार (Deputy Registrar) पद पर आलोक शर्मा, गगन पाण्डे, तब्बसुम कुरैशी, सारिका गुप्ता, चन्द्रभान पाराशर, संघमित्रा जैन, सतीश जैमन, नीलिमा भारद्वाज, पूजा चतुर्वेदी, कल्पना सिंह, राजेश यादव और रामरतन डोई को पदोन्नत करने के आदेश जारी किए हैं।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!