सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना में रिकवरी मॉड्युल तैयार..

सार 

Rajasthan : राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना में रिकवरी एवं रिन्युअल मॉड्युल तैयार, राजस्थान राज्य सहकारी बैंक ने जारी किया आदेश

विस्तार 

जयपुर | डिजिटल डेस्क | 7 दिसम्बर | राज्य सरकार ने 28 अगस्त 2024 को राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड (GCC) योजना प्रारम्भ की। इस योजना में करीब 2.50 लाख किसानों को 150 करोड़ का ऋण उपलब्ध कराने की राज्य सरकार ने वर्ष 2025-26 की बजट घोषणा भी की । राजस्थान राज्य सहकारी बैंक (RSCB) ने इस योजना के लिये, जो पोर्टल तैयार करवाया, उसमें भी खामियां रखी गई । क्योंकि इस योजना के पोर्टल को शुरू करते समय इस राजस्थान राज्य सहकारी बैंक (RSCB) को रिकवरी मॉड्युल की याद नहीं आई । अब कल राजस्थान राज्य सहकारी बैंक (RSCB) के महाप्रबंधक (परिचालन) पी.के.नाग की ओर से रिकवरी और रिन्युअल मॉड्युल के लिए समस्त केंद्रीय सहकारी बैंक (CCB) प्रबंध निदेशकों को एक आदेश जारी किया गया है । जिसके मुताबिक राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड (GCC) योजना में ऋण प्राप्त करने वाले गोपालकों का ऋण नवीनीकरण एक वर्ष की अवधि पूर्ण होने पर किया जा सकता है, साथ ही ऋण की रिकवरी कर उन्हें पुनः ऋण दिया जा सकता है । इसके लिए DOIT द्वारा रिकवरी एवं रिन्युअल मॉड्युल तैयार किया गया है । गौरतलब है कि राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना में गोपालक परिवारों को गाय/भैंस हेतु शैड, खेली निर्माण एवं चारा/बांटा सहित आवश्यक उपकरण खरीदने के लिये ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है ।

error: Content is protected !!