Home जयपुर दीपावली से पूर्व सहकारी बैंक एवं पैक्स कर्मचारियों को मिले बोनस के बराबर एक्सग्रेसिया राशि – आमेरा

दीपावली से पूर्व सहकारी बैंक एवं पैक्स कर्मचारियों को मिले बोनस के बराबर एक्सग्रेसिया राशि – आमेरा

सार 

सहकारिता विभाग पंजीयक (Registrar) की बोनस भुगतान की अधिकतम सीलिंग के बावजूद गत वर्षों में कई शीर्ष सहकारी संस्थाओं द्वारा प्रशासक स्तर से ही निर्णय कर अपने कार्मिकों को गत दीपावली पर बोनस एवं एक्सग्रेसिया (उपहार) के रुप में 16800 का किया भुगतान 

amerasuraj

विस्तार 

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 2 अक्टूबर | प्रदेश के पैक्स, सीसीबी, शीर्ष बैंक, पीएलडीबी एवं एसएलडीबी के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को वर्ष 2024-25 के लिए बोनस एक्ट की पालना में 20 प्रतिशत बोनस एवं एक्सग्रेशिया दीपावली से पूर्व दिये जाने के लिए सहकार नेता सूरजभानसिंह आमेरा की ओर से सहकारिता विभाग पंजीयक (Regitrar) को पत्र लिखा गया हैं । जिसके मुताबिक सहकारी बैंक कार्मिकों को 20 प्रतिशत बोनस एवं एक्सग्रेसिया (उपहार) की राशि भुगतान के लिए 12500 रुपये की भुगतान की अधिकतम सीलिंग को हटवाकर 20 प्रतिशत बोनस के बराबर 16800 का भुगतान किया जाना अपेक्षित है। उन्होने बताया कि सहकारिता विभाग पंजीयक की बोनस भुगतान की अधिकतम सीलिंग के बावजूद गत वर्षों में कई शीर्ष सहकारी संस्थाओं द्वारा प्रशासक स्तर से ही निर्णय कर अपने कार्मिकों को गत दीपावली पर बोनस एवं एक्सग्रेसिया (उपहार) के रुप में 16800 का भुगतान किया गया है । जिसके चलते सहकार नेता ने 20 प्रतिशत बोनस के बराबर एक्सग्रेसिया (उपहार) के रुप में 16800 रुपये का भुगतान दीपावली पर्व से पूर्व करने के आदेश जारी करने की अपेक्षा की हैं ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!