Home जयपुर राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नंदलाल वैष्णव भी बैठक में वार्ता के लिए आमंत्रित

राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नंदलाल वैष्णव भी बैठक में वार्ता के लिए आमंत्रित

सार 

Jaipur : राजस्थान में तीन बड़े संगठनों के साथ सबसे राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नंदलाल वैष्णव को भी वार्ता के लिए किया गया आमंत्रित, आज सायं 5 बजे होगी अपेक्स बैंक में वार्ता

02 1053
File Photo 

विस्तार 

जयपुर । डिजिटल डेस्क | राजस्थान में पैक्स व्यवस्थापकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सहकारिता विभाग पंजीयक (Registrar) कार्यालय ने आदेश जारी कर जयपुर के टोंक रोड़ स्थित राजस्थान राज्य सहकारी बैंक (RSCB) में यूनियन पदाधिकारियों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया हैं ।

nandlal vaishnav 2
नंदलाल वैष्णव

इसके लिए सहकारिता विभाग पंजीयक (Registrar) कार्यालय के अतिरिक्त रजिस्ट्रार (मा.स.वि.) ने आदेश जारी किया हैं । जिसके अनुसार, राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ (RSKS) के प्रदेश अध्यक्ष नंदलाल वैष्णव को पैक्स व्यवस्थापकों की शिकायतों के समाधान हेतु सार्थक चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया हैं । हालांकि इससे पूर्व राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ (भामस) के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप जंगम, राजस्थान सहकारी कर्मचारी विकास मंच (RCEDF) के प्रदेश अध्यक्ष मदन मैनारिया एवं राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी सोसायटी कर्मचारी यूनियन (RMCSEU) के प्रदेश अध्यक्ष हनुमानसिंह राजावत को आमंत्रित किया हुआ हैं । गौरतलब हैं कि नंदलाल वैष्णव के नेतृत्व काल में ही पैक्स कर्मचारियों को 7वे वेतनमान का लाभ, 9,18 एवं 27 साल की सुरक्षित सेवा काल का लाभ एवं दो बार स्क्रीनिंग के माध्यम से नियमितीकरण के अलावा कॉमन कैडर के लिए सहकारिता विभाग पंजीयक (Registrar) कार्यालय से यू.ओ. नोट तक जारी हुआ था ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!