Home राज्य जालोर महोत्सव में होगा जिले की युवा काव्य प्रतिभाओं को संगम

जालोर महोत्सव में होगा जिले की युवा काव्य प्रतिभाओं को संगम

जालोर 11 फरवरी। जालोर महोत्सव के तहत जिले की युवा काव्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए युवा काव्य प्रतियोगिता का आयोजन 16 फरवरी को दोपहर 3 से सायं 5 बजे तक जिला परिषद सभागार में किया जायेगा। जालोर महोत्सव के समन्वयक तरूण सिद्धावत ने बताया कि जिले के युवा काव्य प्रतिभाओं को आगे लाने के उद्देश्य से आयोजित इस युवा काव्य प्रतियोगिता का आयोजन 16 फरवरी को जिला परिषद सभागार में होगा। इस काव्य प्रतियोगिता में जिले के 14-35 वर्ष के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।  उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवा कवि 14 फरवरी तक अपने पंजीयन एवं अन्य जानकारी के लिए कोर्डिनेटर धीरज कुमार दवे (9982277305), करणीदान चारण (9983300608) एवं कृष्णपाल सिंह (9549490949) से सम्पर्क कर सकते हैं। 

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!