Home राज्य ब्याज मुक्त फसली ऋण योजना का लाभ उठाने की अंतिम तिथि 30 जून

ब्याज मुक्त फसली ऋण योजना का लाभ उठाने की अंतिम तिथि 30 जून

झुंझुनूं केंद्रीय सहकारी बैंक (MKM News jhunjhunu)
झुंझुनूं, 23 जून। ब्याज मुक्त फसली ऋण योजनान्तर्गत रबी फसल 2024-25 के लिए अल्पकालीन फसली ऋण प्राप्त करने वाले नियमित ऋणी कृषकों को 7 प्रतिशत ब्याज राज्य सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दिया जा रहा है।
झुंझुनूं केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक संदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का क्रियान्वयन केन्द्रीय सहकारी बैंक के माध्यम से ग्राम सेवा सहकारी समितियों द्वारा किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत रबी सीजन 2024-25 में वितरित अधिकतम 1 लाख 50 हजार तक के अल्पकालीन ऋणों का यदि चुकारा निर्धारित तिथि 30 जून 2025 से पूर्व या उसी दिन तक कर दिया जाता है, तो ऐसे नियमित ऋणी कृषकों से कोई ब्याज नहीं वसूला जाएगा।
इस योजना का उद्देश्य समय पर ऋण चुकाने वाले किसानों को प्रोत्साहित करना है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बनें और ब्याज का अतिरिक्त बोझ न उठाना पड़े। शर्मा ने सभी ऋणी कृषकों से अपील की है कि जो किसान रबी फसल 2024-25 के लिए ग्राम सेवा सहकारी समिति से फसली ऋण प्राप्त कर चुके हैं, वे 30 जून 2025 तक चुकारा कर योजना का लाभ जरूर उठाएं।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!