Home | cooperative | जयपुर | 35 ग्राम सेवा सहकारी समितियों के जीर्ण-शीर्ण गोदामों के पुनर्निर्माण के लिए जारी हुई स्वीकृत

35 ग्राम सेवा सहकारी समितियों के जीर्ण-शीर्ण गोदामों के पुनर्निर्माण के लिए जारी हुई स्वीकृत

सार 

Rajasthan : बजट घोषणा वर्ष 2025-26 की पालना में 35 जीर्ण-शीर्ण गोदामों वाली ग्राम सेवा सहकारी समितियों में 100 मैट्रिक टन क्षमता के गोदामों का होगा पुनर्निर्माण, प्रत्येक समिति पर गोदाम पुनर्निर्माण के लिए व्यय होंगे 12 लाख रुपए

02 1053
File Photo

विस्तार 

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 16 जून | प्रदेश में 35 ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs) के जीर्ण-शीर्ण गोदामों के पुनर्निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति सहकारिता विभाग पंजीयक (Registrar) द्वारा जारी की गई हैं । जिसके मुताबिक, बजट घोषणा वर्ष 2025-26 की पालना में 100 जीर्ण-शीर्ण गोदामों वाली ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs) में 100 मैट्रिक टन क्षमता के गोदामों का पुनर्निर्माण करवाया जाना है। जिसके क्रम में नागौर जिले की सानिया, रोहिसा, बडायली, भरतपुर जिले की हथिजर, नदबई, बैलारा, जघीना, बहनेरा, चूरु जिले की नवां, बेरासर छोटा, देपालसर, लाखाउ तथा चित्तौडगढ जिले की खेरोट, दलोट, खरमालिया, आसावरा, जालखेडा, बडौदिया, बीकानेर जिले की सोडवाली, रांवासर, मोतीगढ, कुमारवाला, भलूरी, बज्जू एवं सिरोही जिले की कृष्णगंज, मेरमाण्डवाडा, अन्दौर, बारां जिले की माधोगरडा, कोटा जिले की कमोलर, ढोटी इसी तरह पाली जिले की लापोद, टोंक जिले की गोठडा, रुपपुरा, जोधपुर जिले की सालावास, जालोर जिले की बावड़ी ग्राम सेवा सहकारी के जीर्ण-शीर्ण गोदाम के पुनर्निर्माण की स्वीकृति जारी हुई हैं । साथ ही संबंधित प्रबंध निदेशक केंद्रीय सहकारी बैंक को राशि स्थानान्तरित करने से पूर्व सुनिश्चित करना होगा, कि संबंधित समिति के पास उपलब्ध गोदाम 1990 से पूर्व बना हो, और जर्जर अवस्था में हो तथा जर्जर गोदाम को नियमानुसार डिस्मेंटल करवा दिया गया हो। वही इन शर्तो का पूर्ण नहीं करने वाली समिति के लिये उक्त स्वीकृति स्वतः निरस्तनीय होगी। इसके अलावा गोदाम एवं कार्यालय भवन निर्माण संबंधी कार्य के लिए निर्माण सामग्री क्रय करने सहित अन्य समस्त कार्यो के नियमानुसार सम्पादन के लिए एक कमेटी बनाई गई हैं, इसमें समिति अध्यक्ष, समिति व्यवस्थापक एवं संबंधित केन्द्रीय सहकारी बैंक के ऋण पर्यवेक्षक तथा क्षेत्रीय सहकारिता निरीक्षक को शामिल किया गया है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!