Home | cooperative | जयपुर | उदयपुर सीसीबी के संविदा कार्मिक की पुत्री जया सोनी को 10वीं बोर्ड में 99 प्रतिशत अंक मिलने पर यूनियन ने उपहार स्वरूप लैपटॉप दिया

उदयपुर सीसीबी के संविदा कार्मिक की पुत्री जया सोनी को 10वीं बोर्ड में 99 प्रतिशत अंक मिलने पर यूनियन ने उपहार स्वरूप लैपटॉप दिया

सार 

Jaipur : सहकार नेता सूरजभानसिंह आमेरा ने उदयपुर सीसीबी के संविदा कार्मिक की पुत्री जया सोनी को 10वीं बोर्ड में 99 प्रतिशत अंक हासिल करने पर दी बधाई, कहा सफलता पद, प्रतिष्ठा एवं सुविधा की मोहताज नहीं

WhatsApp Image 2025 05 30 at 10.54.57 de346f93

विस्तार 

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 30 मई | उदयपुर केंद्रीय सहकारी बैंक (CCB) की भींडर शाखा में बैकिंग सहायक (सविंदा) पद पर कार्यरत जगतपति सोनी की सुपुत्री जया सोनी ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER) 10वीं क्लास में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, जया का आईएएस (IAS) बनने का लक्ष्य है। सहकार नेता सूरजभानसिंह आमेरा ने पैक्स से लेकर अपेक्स कर्मियों की तरफ से जया को बधाइयां देते हुए उसके आईएएस बनने के लक्ष्य को पूरा करने की शुभकामनाएं दी हैं । उन्होने कहा कि संविदा कार्मिक की सुपुत्री जया की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया कि सफलता पद, प्रतिष्ठा व सुविधा की मोहताज नहीं होती है । साथ ही, ऑल राजस्थान को-आपरेटिव बैंक एम्पलाईज यूनियन व ऑफ़िसर्स एसोसिएशन यूनिट उदयपुर के ज़िला सचिव प्रिंस गहलोत ने बताया कि संविदा कार्मिक की सुपुत्री को इस सफलता पर उदयपुर सीसीबी के सभी कर्मचारी व अधिकारी ने सामूहिक रूप से यूनियन एवं एसोसिएशन की ओर से उपहार स्वरूप लैपटॉप दिया गया । सहकार नेता आमेरा ने इस कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे सही मायने में “सहकारिता में सहकार“ का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!