Home जैसलमेर 19 को सीसीबी प्रधान कार्यालय में आयोजित होगी पैक्स व्यवस्थापकों की बैठक

19 को सीसीबी प्रधान कार्यालय में आयोजित होगी पैक्स व्यवस्थापकों की बैठक

File Photo

जैसलमेर । डिजिटल डेस्क | 13 मार्च | जिले की ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs) व्यवस्थापकों की बैठक का आयोजन 19 मार्च को जैसलमेर केंद्रीय सहकारी बैंक (CCB) प्रधान कार्यालय में होगा । इसके लिए सीसीबी प्रबंध निदेशक ओमपालसिंह भाटी ने समस्त व्यवस्थापकों को पत्र के माध्यम से बैठक का एजेंडा जारी किया है। जिसके मुताबिक बैठक में राजस्थान सहकारी सोसायटी अधिनियम की धारा 99 एवं 100 की समीक्षा के साथ ग्राम सेवा सहकारी समितियों की वित्तीय वर्ष 2023-24 की ऑडिट एवं रबी ऋण वितरण 2024-25 तथा एन.पी.ए. एवं अवधिपार ऋणों व एम.सी.एल. नवीनीकरण की समीक्षा की जाएगी । साथ ही, सीसीबी प्रबंध निदेशक ने सीसीबी की समस्त शाखाओं के प्रबंधक एवं ऋण पर्यवेक्षक को पत्र लिखकर 18 मार्च तक एजेंडा अनुसार सूचना प्रधान कार्यालय को भिजवाने के अलावा, 19 मार्च को आयोजित होने वाली बैठक में जिले की ग्राम सेवा सहकारी समितियों के व्यवस्थापक तथा कार्यवाहक ऋण पर्यवेक्षक को उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया हैं

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!