Home | cooperative | जोधपुर | सहकारी समिति ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में अर्जित किया 9.17 लाख का शुद्ध लाभ

सहकारी समिति ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में अर्जित किया 9.17 लाख का शुद्ध लाभ

सार

Jodhpur : बिलाड़ा वृहत कृषि बहुधंधी सहकारी समिति का वार्षिक अधिवेशन हुआ संपन्न, सहकारी समिति ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 79.86 लाख रुपए का सकल लाभ व्यापार एवं 9.17 लाख रुपये शुद्ध लाभ किया अर्जित

WhatsApp Image 2024 12 30 at 11.45.03 1 scaled

विस्तार

जोधपुर । डिजिटल डेस्क | 30 दिसम्बर | जिले की बिलाड़ा वृहत कृषि बहुधंधी सहकारी समिति का 64वां वार्षिक अधिवेशन कल सहकारी समिति परिसर में आयोजित हुआ । समिति ने सर्वप्रथम लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। , जिसके अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 में समिति द्वारा 58 करोड़ का करोबार किया गया, इसमें से 79.89 लाख रुपए का सकल लाभ एवं 9.17 लाख रुपए का शुद्ध लाभ समिति ने अर्जित किया हैं, वही समिति द्वारा इस वित्तीय के दौरान समिति कार्यक्षेत्र के किसानों को ब्याज मुक्त योजना के तहत 8 करोड़ तक का ऋण मुहैया कराया गया हैं । साथ ही समिति ने वर्ष 2023-24 में 1054.33 लाख की बिक्री की हैं ।

WhatsApp Image 2024 12 30 at 11.45.04 scaled

समिति के वार्षिक अधिवेशन में पूर्व मंत्री दीवान माधोसिंह ने भी भाग लिया, उन्होने अपने संबोधन में कहा कि समिति के लोगों की मेहनत और ईमानदारी की बदौलत समिति आज जिले में पहले स्थान पर हैं, उन्होने कहा कि सही मायने में ‘‘बिना सहकार नही उद्धार’’ तथा ‘‘एक सबके लिए, सब एक के लिए’’ का स्लोगन यहां की समितियां सार्थक कर रही है। उन्होंने कहा कि जहां सहकारी सोसायटी मजबूत है, वहां किसान भी मजबूत है। समिति अध्यक्ष लक्ष्मणराम लखावत ने बताया कि समय पर किसानों को उच्च गुणवत्ता के खाद व बीज उपलब्ध करवाना हमारी पहली प्राथमिकता है। व्यवस्थापक पेमाराम काग ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया,

WhatsApp Image 2024 12 30 at 11.45.03 scaled

इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष रूपसिंह परिहार, इफको के सहायक क्षेत्र प्रबंधक जितेंद्र भाखर, कृषि विभाग अधिकारी रामनिवास चौधरी, पूर्व मंत्री मिश्रीलाल चौधरी, प्रांतीय अध्यक्ष धन्नाराम लालावत, डेयरी अध्यक्ष धत्राराम हांबड़, मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष मोहनलाल खदाव, मांगीलाल बर्फा, मदनसिंह राठौड़, मनोहरलाल हांबड़, सुजानसिंह चांदावत, पन्नाराम जांजावत, भवरलाल आगलेचा, भंवरलाल चौहान, मोहनलाल मेरावत आदि उपस्थित रहें ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!