सार
Jaipur : सहकार नेता आमेरा ने सहकारिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गौतम कुमार दक को जन्मदिन की बधाई देते हुए सहकारिता मंत्री के रूप में उनके सफलतम उपलब्धिपूर्ण एक वर्ष पूर्ण कर किसानों एवं गोपालकों लाभांवित करने के लिए शुरु की गई योजनाओं की प्रशंसा की

विस्तार
जयपुर । डिजिटल डेस्क | 16 दिसम्बर | राजस्थान सरकार के सहकारिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम कुमार दक के जन्मदिवस पर प्रदेश के पैक्स से अपेक्स तक समस्त सहकारी कर्मियों की तरफ से सहकार नेता सूरजभानसिंह आमेरा ने बधाई देते हुए सहकारिता मंत्री के यशस्वी, स्वस्थ एवं शतायु होने की शुभकामनाएं की है।
ऑल राजस्थान को-ऑपरेटिव बैंक एम्प्लाइज यूनियन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महासचिव सहकार नेता सूरजभानसिंह आमेरा ने राज्य सरकार में सहकारिता मंत्री के रूप में उनके सफलतम उपलब्धिपूर्ण एक वर्ष पूरा होने पर बधाई देते हुए उनके सरल, सौम्य व सक्षम नेतृत्व में सहकारिता आंदोलन की मजबूती व प्रगति की शुभकामना की । साथ ही सहकार नेता आमेरा ने उनके सफलतम उपलब्धिपूर्ण एक वर्ष के दरमियान सहकारिता मंत्री की सक्षम एवं कर्मठ नेतृत्व से राज्यभर में तीस लाख किसानों को पिछले वर्षो की तुलना में सहकार जीवन सुरक्षा बीमा योजना एवं सहकार दुर्घटना बीमा योजना में काफी कम दर पर प्रीमियम लेने की सुविधा प्रदान की गई ।
इसके साथ ही गोपालक किसानों के लिए सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ब्याज मुक्त ऋण योजना का शुभांरभ किया गया, वही विश्व की सबसे की बड़ी अन्न भण्डारण योजना में 500 मैट्रिक टन के 100 गोदामों सहित इस वित्तीय वर्ष में पांच लाख नए किसान सदस्यों को ब्याज मुक्त फसली सहकारी ऋण योजना से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया । जिसकी सहकार नेता सूरजभानसिंह आमेरा ने प्रशंसा कर विश्वास जताया कि सहकारिता राज्य मंत्री के योग्य नेतृत्व में सहकार से समृद्धि के साथ प्रदेश में सहकारी बैंक, सहकारी संस्थाएँ एवं सहकारी साख आंदोलन मज़बूती से प्रगति करेगा ।


