Home बाड़मेर बकाया अत्यधिक अवधिपार ऋणों के कारणों की पड़ताल के लिए जांच दलों का किया गठन

बकाया अत्यधिक अवधिपार ऋणों के कारणों की पड़ताल के लिए जांच दलों का किया गठन

सार

Barmer : जिले की 19 ग्राम सेवा सहकारी समितियों में बकाया अत्यधिक अवधिपार ऋणों के कारणों की पड़ताल के लिए 6 जांच दलों का गठन कर उनको ग्राम सेवा सहकारी समितियां आंवटित कर 15 दिवस में जाँच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के जारी किए निर्देश

File Photo

विस्तार

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क | 9 दिसम्बर | जिले की ग्राम सेवा सहकारी समितियों में पिछले समय से चल रहे बकाया अत्यधिक अवधिपार ऋणों के कारणों की पड़ताल के लिए सीसीबी प्रबंध निदेशक ने 6 जांच दल का गठन कर सीसीबी कार्यक्षेत्र की 19 ग्राम सेवा सहकारी समितियों का विजिट करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें संबंधित ग्राम सेवा सहकारी समितियां के अवधिपार ऋणी सदस्यों की स्वीकृत साख सीमा की पत्रावली, समिति एवं बैंक स्तर पर बकाया अवधिपार के साथ-साथ ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार बकाया की जांच करने के पश्चात लम्बे समय से अवधिपार ऋणों की वसूली नहीं होने के कारणों का पता लगाकर 15 दिवस में जांच दल को आंवटित ग्राम सेवा सहकारी समितियों की जाँच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!