Home | cooperative | जालोर | कृषक सोनाराम माली मिलेनियर फार्मर ऑफ़ इंडिया अवार्ड से हुए सम्मानित

कृषक सोनाराम माली मिलेनियर फार्मर ऑफ़ इंडिया अवार्ड से हुए सम्मानित

सार

मिलेनियर फार्मर ऑफ़ इंडिया अवार्ड कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के साथ 10 लाख रुपये से अधिक आय अर्जन करने वाले किसानों को दिया जाता है, जो किसानों की आय दोगुनी करने और कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देने के सरकार के लक्ष्य के अनुरूप है।   

02 1776

विस्तार

जालोर 2 दिसम्बर। कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों का सम्मानित करने के लिए पूसा मैदान दिल्ली में कृषि जागरण द्वारा मिलेनियर फार्मर ऑफ़ इंडिया अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जालोर जिले के तूरा ग्राम निवासी कृषक सोनाराम माली को मिलेनियर फार्मर ऑफ़ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि यह अवार्ड कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के साथ 10 लाख रुपये से अधिक आय अर्जन करने वाले किसानों को दिया जाता है, जो किसानों की आय दोगुनी करने और कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देने के सरकार के लक्ष्य के अनुरूप है।
सोनाराम माली पूर्व में बेंगलोर में एक व्यापारी थे किन्तु कृषि में रूचि एवं अपने गाँव से जुड़ाव होने के कारण व्यापा छोड़ खेती के लिए कृषि विज्ञान केंद्र केशवना के संपर्क में आये एवं कृषि विज्ञान केंद्र केशवना के वैज्ञानिकों द्वारा सोनाराम को अनार की खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र केशवाना के वैज्ञानिकों द्वारा अनार एवं अन्य उद्यानिकी फसलों के बारे में दी गई तकनीकी जानकारी के आधार पर कृषक सोनाराम अनार से लाखों की कमाई अर्जित कर कृषि को भी एक व्यवसाय के रूप में प्रदर्शित किया। 
कृषि विज्ञान केन्द्र केशवना के माध्यम से कृषक सोनाराम माली का नामांकन मिलेनियर फार्मर ऑफ़ इंडिया अवार्ड के लिए किया गया जिसके परिणामस्वरुप कृषक सोनाराम को जालोर जिले के मिलेनियर फार्मर के रूप में चयन कर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मिलेनियर फार्मर ऑफ़ इंडिया अवार्ड से नवाजा गया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!