Home | cooperative | जालोर | श्रम कल्याण की योजनाओं में आवेदन स्वीकृत करवाने के नाम पर श्रमिक ठगों के झांसे में न आकर किसी भी प्रकार का कोई भुगतान न करें

श्रम कल्याण की योजनाओं में आवेदन स्वीकृत करवाने के नाम पर श्रमिक ठगों के झांसे में न आकर किसी भी प्रकार का कोई भुगतान न करें

02 1773
File Photo
जालोर 25 नवम्बर। श्रम कल्याण विभाग द्वारा संचालित भवन एवं अन्य संनिर्माण कल्याण मण्डल की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में आवेदन स्वीकृत करवाने के नाम पर श्रमिक ठगों के झांसे में न आकर किसी भी प्रकार का कोई भुगतान नहीं करें।
जिला श्रम कल्याण अधिकारी हितेश चौधरी ने बताया कि श्रम कल्याण विभाग द्वारा संचालित भवन एवं अन्य संनिर्माण कल्याण मण्डल की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में आवेदकों को सहायता राशि दिलवाने के लिए ठग सक्रिय हो गए हैं तथा वे आवेदन स्वीकृति की फीस मांगकर ठगी करने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्वों द्वारा स्वयं को श्रम विभाग का कार्मिक बताकर श्रमिकों को प्रलोभन दिखाकर फोन-पे के माध्यम से राशि की मांग की जा रही है। जिले में ऐसे कुछ मामले सामने आए हैं जिनमें कुछ श्रमिकों द्वारा श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय पहुँचकर इस संबंध में अवगत करवाया है।   उन्होंने जालोर जिले के समस्त श्रमिकों से अपील की हैं कि वे ऐसे किसी भी झांसे में न आएं एवं किसी भी व्यक्ति द्वारा आवेदन स्वीकृत करवाने के नाम पर राशि की मांग किये जाने पर अपने नजदीकी साईबर थाने या पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाएं।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!