Home | cooperative | सांचौर | सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के तहत आश्रित को दिया दस लाख का चेक

सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के तहत आश्रित को दिया दस लाख का चेक

सांचौर । डिजिटल डेस्क | 17 सितम्बर | दी जालोर सैण्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक (JCCB) से संबद्ध ग्राम सेवा सहकारी समिति वरणवा के एक ऋणी कृषक की मृत्योपरांत उनके परिजनों को 10 लाख रुपए के बीमा क्लेम का चेक सौंपा गया, यह चेक राज्य सरकार की सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के तहत मंगलवार को जालोर डीसीसीबी की चितलवाना शाखा परिसर में ऋण पर्यवेक्षक लक्ष्मणराम पुरोहित, हनुमानसिंह जाट की मौजूदगी में वरणवा सहकारी समिति के मृतक किसान बन्नेसिंह की नॉमिनी श्रीमति प्रमिला कंवर को सुपुर्द किया गया ।

02 1642 e1726585695735
सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना की राशि का चेक देते हुए ऋण पर्यवेक्षक एवं व्यवस्थापक

इस दौरान ऋण पर्यवेक्षक लक्ष्मणराम पुरोहित ने बताया कि जिले में ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से फसली सहकारी ऋण प्राप्त करने वाले प्रत्येक किसान को सहकार जीवन सुरक्षा बीमा एवं सहकार दुर्घटना बीमा योजना में बीमा आवश्यक रुप से कराना चाहिए, उन्होने कहा कि किसान की मृत्यु हो जाने पर किसान परिवार के सदस्य के चले जाने की कमी को तो कोई पूरा नही कर सकता, लेकिन इस प्रकार की बीमा योजनाओं से आश्रित सदस्यों को आर्थिक संबल अवश्य ही मिलता है। वही, मृतक किसान की पत्नी श्रीमति प्रमीला कंवर को चेक भेंट करते समय नवगठित खेजड़ियाली सहकारी समिति अध्यक्ष जाकब खान, उपाध्यक्ष प्रागसिंह राजपुत, भवातड़ा व्यवस्थापक गणपतलाल विश्नोई, शिवपुरा व्यवस्थापक करनाराम विश्नोई, वरणवा व्यवस्थापक हेमाराम विश्नोई एवं सैल्समैन तमाचीखां आदि उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!