Home | cooperative | जयपुर | दो वर्ष की डीपीसी हुई सम्पन्न- राजस्थान सहकारिता सेवा के 75 अधिकारी हुए पदोन्नत

दो वर्ष की डीपीसी हुई सम्पन्न- राजस्थान सहकारिता सेवा के 75 अधिकारी हुए पदोन्नत

सार

विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में वर्ष 2023-24 में सहकारिता सेवा के 29 अधिकारियों एवं 2024-25 में 46 अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है।

02 1613 e1725031475789

विस्तार

जयपुर, 30 अगस्त। राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर में आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में सहकारी विभाग में कार्यरत राजस्थान सहकारिता राज्य सेवा के 75 अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। वर्ष 2023-24 में सहकारिता सेवा के 29 अधिकारियों एवं 2024-25 में 46 अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। वर्ष 2023-24 के लिये संयुक्त रजिस्ट्रार से अतिरिक्त रजिस्ट्रार के पद पर 1, उप रजिस्ट्रार से संयुक्त रजिस्ट्रार के पद पर 2, सहायक रजिस्ट्रार से उप रजिस्ट्रार के पद पर 9 तथा सहकारी निरीक्षक से सहायक रजिस्ट्रार के पद पर 17 अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। वर्ष 2024-25 के लिये अतिरिक्त रजिस्ट्रार से अतिरिक्त रजिस्ट्रार (सीनियर स्केल) के पद पर 3, संयुक्त रजिस्ट्रार से अतिरिक्त रजिस्टार के पद पर 7, उप रजिस्ट्रार से संयुक्त रजिस्ट्रार के पद पर 10, सहायक रजिस्ट्रार से उप रजिस्ट्रार के पद पर 11 तथा सहकारी निरीक्षक से सहायक रजिस्ट्रार के पद पर 15 अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। संयुक्त रजिस्ट्रार तथा सहायक रजिस्ट्रार के एक-एक पद के लिये रिव्यू डीपीसी भी गई। माननीय न्यायालय के आदेशों की पालना में उद्योग विभाग से सहकारिता विभाग में समायोजित किये गये निरीक्षकों की रिव्यू डीपीसी भी आयोजित की गई।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!