Home | cooperative | जालोर | व्यवस्थापकों की सीसीबी शाखा स्तर आयोजित होगी मीटिंग

व्यवस्थापकों की सीसीबी शाखा स्तर आयोजित होगी मीटिंग

02 976
Demo Photo

जालोर । डिजिटल डेस्क | 30 अगस्त | जिले की आहोर पंचायत समिति अंतर्गत संचालित ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs) के व्यवस्थापकों की मीटिंग का आयोजन 4 सितम्बर को केंद्रीय सहकारी बैंक (CCB) की आहोर शाखा परिसर में आयोजित होगी, इसके लिए कार्यकारी निरीक्षक सहकारी समितियां आहोर ऋषभ मरड़िया की ओर से ग्राम सेवा सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों को मीटिंग का एजेण्डा जारी करते हुए निर्देशित किया गया हैं कि मीटिंग में सहकारी समिति की चालू वित्तीय वर्ष की आमसभा आयोजन की तिथि, वर्ष 2023-24 तक के अंकेक्षण की प्रगति, एनसीडी पोर्टल की सूचनाओं की पूर्ति, समिति में संचालक बोर्ड की स्थिती एवं रिक्त पदों की अभ्यर्थना, समिति द्वारा दायर एवं समिति के चल रहें विरुद्ध न्यायालय प्रकरण की स्थिती, समिति में पड़े डम्प माल के निस्तारण की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही, 12 सितम्बर से पूर्व समिति कार्यक्षेत्र की ग्राम पंचायत एवं गांवों की सूचना सहित समिति का पंजीकृत पता एवं समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं व्यवस्थापक के मोबाइल नम्बर भी मांगे गए है। इसी प्रकार, जसवतंपुरा पंचायत समिति अंतर्गत संचालित ग्राम सेवा सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों की मीटिंग 5 सितम्बर को रामसीन शाखा परिसर में आयोजित की जाएगी ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!