Home | जयपुर | राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी समिति कर्मचारी यूनियन की पंजीकरण प्रक्रिया संपन्न

राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी समिति कर्मचारी यूनियन की पंजीकरण प्रक्रिया संपन्न

02 1601 e1724387749868गत दिनों आयोजित बैठक का File Photo


जयपुर । डिजिटल डेस्क | 23 अगस्त | राज्य में संचालित ग्राम सेवा सहकारी समितियों में कार्यरत कार्मिकों का प्रदेश स्तर पर नेतृत्व करने के लिए एक नए संगठन राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी समिति कर्मचारी यूनियन जयपुर (RAJASTHAN MULTIPURPOSE COOPERATIVE SOCIETY EMPLOYEES UNION JAIPUR) के नाम से पंजीकरण करवाया गया है। जिसे श्रम विभाग राजस्थान (Labor Department Rajasthan) की ओर से ट्रेड यूनियन एक्ट 1926 के तहत पंजीकरण संख्या TU/2024/14/132550 प्राप्त हुई है। राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी समिति कर्मचारी यूनियन जयपुर (RMCSEU) के नाम से हनुमानसिंह राजावत की ओर से आवेदन प्रस्तुत किया गया हैं। गौरतलब हैं कि गत 11 अगस्त को जयपुर में पैक्स कर्मचारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया, इस दौरान उपस्थित नेतृत्वकर्ताओं ने एक राय लेकर ग्राम सेवा सहकारी समिति में कार्यरत कर्मचारियों के हित में नया संगठन बनाने का निर्णय लिया था ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!