Home पाली 13 हजार नए किसानों को वितरित होगा फसली सहकारी ऋण

13 हजार नए किसानों को वितरित होगा फसली सहकारी ऋण

02 1592 e1723875057739
File Photo

पाली । डिजिटल डेस्क | 17 अगस्त | जिले में सहकारिता विभाग की अल्पकालीन फसली सहकारी ऋण (ST Crop Loan) योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 13132 नए किसानों को ब्याज मुक्त फसली सहकारी ऋण ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs) के माध्यम से वितरित किया जाएगा, इस संबंध में केन्द्रीय सहकारी बैंक (CCB) की ओर से शाखावार आवंटित लक्ष्यों के अनुरुप शाखा स्तर से सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों को पाबंद कर लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के लिए कार्ययोजना बनाने के साथ ही, पत्र की एक प्रति समितिवार व्यवस्थापकों को उपलब्ध कराने के निर्देश शाखा प्रबंधकों को दिए है। इसके अलावा, सीसीबी की ओर से आंवटित लक्ष्यों की नियत अवधि में पूर्ति नहीं होने पर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए गए है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!