Home जयपुर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया वीर दुर्गादास राठौड़ की मूर्ति का अनावरण

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया वीर दुर्गादास राठौड़ की मूर्ति का अनावरण

02 1582 e1723623376181
जयपुर, 13 अगस्त। उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने मंगलवार को बालोतरा जिला स्थित कनाना में वीर दुर्गादास राठौड़ की मूर्ति का अनावरण किया। इस दौरान पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत साथ रहे।
वीर दुर्गादास राठौड़ की मूर्ति का अनावरण में आमजन को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि हमारी स्वतंत्रता वीर महापुरुषों के त्याग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत कर समाज के हर वर्ग के विकास की राह प्रशस्त करने के कार्य किया है। हमारा प्रयास रहेगा की समाज के हर वर्ग की मांगों को पूरा किया जाए। राज्य सरकार सड़क विकास का कार्य प्राथमिकता के साथ कर रही है। उन्होंने कहा कि बालोतरा समदड़ी के 32 किलोमीटर सड़क निर्माण का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
02 1583 e1723623399540
इस दौरान केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि वीर दुर्गादास राठौड़ के बिना हमारा इतिहास अधूरा है। भारतीय इतिहास में ऐसे कई वीर योद्धा हुए है जो प्रातः स्मरणीय है। जिनसे हम प्रेरणा ले सकते है। सामान्य परिवार में जन्म लेने वाले वीर दुर्गादास राठौड़ के समान कोई युद्धा नही हो सकता। उन्होंने सनातन संस्कृति को बचाने के लिए अपने वर्चस्व का त्याग किया। अपनी कई पीढ़ियां कुर्बान कर दी।
उन्होंने कहा कि आज भारत बदलाव के दौर से गुजर रहा है। आज हमारे पास अपने देश को विश्व में अग्रणी एवं समृद्ध राष्ट्र बनाने का अवसर है। हमें देश के विकास में अवरोध बनकर नहीं बल्कि विकास के पहिए को गति देने के लिए कार्य करने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर सिवाना विधायक श्री हमीर सिंह भायल, पचपदरा विधायक डॉ अरुण चौधरी, चौहटन विधायक श्री आदुराम मेघवाल, बालोतरा जिला प्रदेशाध्यक्ष श्री बाबूसिंह राजपुरोहित, बालाराम मूढ़ समेत जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!