Home | cooperative | जयपुर | लूणी नदी को पुनर्जीवित करने के लिए प्राप्त प्रस्तावों को प्राथमिकता से क्रियान्वित किया जाएगा -वन राज्य मंत्री

लूणी नदी को पुनर्जीवित करने के लिए प्राप्त प्रस्तावों को प्राथमिकता से क्रियान्वित किया जाएगा -वन राज्य मंत्री

02 1559 e1722599177188

जयपुर, 2 अगस्त। वन राज्य मंत्री श्री संजय शर्मा ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि लूणी नदी को पुनर्जीवित करने के लिए प्राप्त प्रस्तावों को प्राथमिकता से क्रियान्वित किया जाएगा। वन राज्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि शुष्क वन अनुसंधान संस्थान (आफरी), जोधपुर द्वारा लूणी नदी को पुनर्जीवित करने के लिए 51 लाख रूपये की लागत से डीपीआर तैयार की गई, जिसका खर्चा केन्द्र सरकार द्वारा वहन किया गया। इससे पहले विधायक श्री अरूण चौधरी के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में वन राज्य मंत्री ने शुष्क वन अनुसंधान संस्थान (आफरी), जोधपुर द्वारा लूणी नदी को पुनर्जीवित करने हेतु बनायी गयी योजना का विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने विगत 5 वर्षों में लूणी नदी के आस-पास के क्षेत्र में कैम्पा, नाबार्ड, राज्य निधि एवं सी. एस. आर. योजना में लगाये गये पौधों का विवरण सदन के पटल पर रखा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!