Home | cooperative | जयपुर | ”राईका बाग” रेलवे स्टेशन का नाम “राई का बाग” लिखा जाना लिपिकीय त्रुटि, राज्य सरकार यथाशीघ्र कराएगी समाधान – संसदीय कार्य मंत्री

”राईका बाग” रेलवे स्टेशन का नाम “राई का बाग” लिखा जाना लिपिकीय त्रुटि, राज्य सरकार यथाशीघ्र कराएगी समाधान – संसदीय कार्य मंत्री

02 1558 e1722598416676

जयपुर, 02 अगस्त। संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने शुक्रवार को राज्य विधान सभा में बताया कि जोधपुर स्थित ”राईका बाग” रेलवे स्टेशन का नाम “राई का बाग”  लिखा जाना पुरानी लिपिकीय त्रुटि है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस त्रुटि को सुधारने के लिए रेलवे को लिखा गया है और विश्वास है कि शीघ्र ही इसका समाधान हो जाएगा। संसदीय कार्य मंत्री शून्यकाल में रानीवाड़ा विधायक श्री रतन देवासी द्वारा इस सम्बन्ध में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से उठाये गए मामले पर जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि यह भावनात्मक विषय होने के साथ ही समाज के नाम से जुड़ा हुआ विषय भी है। संसदीय कार्य मंत्री ने विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार केन्द्र सरकार से सम्पर्क कर यथाशीघ्र इस लिपिकीय त्रुटि को ठीक करवाएगी। उन्होंने कहा कि समाज को इस विषय को लेकर आन्दोलन करने की आवश्यकता नहीं है, राज्य सरकार इस विषय पर समाज की भावना के साथ है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!