Home जालोर रिटर्निंग अधिकारी ने आभार व्यक्त किया

रिटर्निंग अधिकारी ने आभार व्यक्त किया

जालोर 4 जून। जालोर संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग अधिकारी पूजा पार्थ ने मंगलवार को जालोर संसदीय क्षेत्र की शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई मतगणना के लिए संसदीय क्षेत्र के सभी आम नागरिकों एवं निर्वाचन प्रक्रिया से जुडे़ सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।  रिटर्निंग अधिकारी पूजा पार्थ ने मंगलवार को शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई मतगणना के लिए जालोर संसदीय क्षेत्र के सभी आम नागरिकों, राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, निर्वाचन प्रक्रिया से जुडे़ सभी अधिकारियों-कर्मचारियों तथा मीडियाकर्मियों द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया में अपना सफलता पूर्वक सहभागिता निभाने के लिए आभार व्यक्त किया।

रिटर्निंग अधिकारी ने भाजपा उम्मीदवार लुम्बाराम को निर्वाचन पत्र प्रदान किया

जालोर संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग अधिकारी पूजा पार्थ ने मतगणना के उपरांत भारतीय जनता पार्टी के विजयी उम्मीदवार लुम्बाराम को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।  इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक दीपक सोनी व मतगणना पर्यवेक्षक रणजीत कुमार सिंह उपस्थित रहे।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!