Home | cooperative | जालोर | दस फीसदी से भी कम वितरित हुआ सहकारी फसली ऋण

दस फीसदी से भी कम वितरित हुआ सहकारी फसली ऋण

02 1465 e1717160370764

जालोर । डिजिटल डेस्क | 31 मई | केन्द्रीय सहकारी बैंक की उदासीनता का खामियाजा जिले के एक लाख से अधिक किसानों को भुगतना पडेगा, प्रदेश में गत वर्षो के दौरान लक्ष्य से अधिक ऋण वितरण कर प्रथम पायदान पर रहने वाली केन्द्रीय सहकारी बैंक (CCB) इस साल मई माह की समाप्ति तक लक्ष्य के अनुरुप 10 फीसदी तक का ऋण वितरित नहीं कर पाई हैं, केन्द्रीय सहकारी बैंक के माध्यम से जिले की ग्राम सेवा सहकारी समितियां इस खरीफ सीजन में 391 करोड़ रुपए का ऋण वितरित करने का लक्ष्य सहकारिता विभाग की ओर से निर्धारित किया गया हैं, जबकि आज दिन तक जिले में महज 35 करोड़ का ही फसली सहकारी ऋण वितरित हो पाया है। हालांकि, गत रबी सीजन में वितरित अल्पकालीन फसली ऋण का चुकारा करने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित हैं, वही, जिले में गत रबी सीजन में 300 करोड़ से ज्यादा की ऋण वसूली के साथ-साथ इस खरीफ सीजन में 391 करोड़ रुपए का ऋण वितरण किया जाना प्रस्तावित हैं ।

समस्या निदान की मांग

जिले में ऋण वसूली और ऋण वितरण को लेकर राजस्थान सहकारी कर्मचारी की जिला इकाई ने केन्द्रीय सहकारी बैंक प्रबंधन से कई बार पत्रों के माध्यम से आ रही समस्या निदान की मांग के साथ ही, साख सीमा नवीनीकरण की तिथि 30 सितम्बर बढ़ाने की मांग उठाई हैं। लेकिन सीसीबी बैंक प्रबंधन के कानों में जूं तक नहीं रेंगी है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!