Home | cooperative | जयपुर | जालोर-सिरोही जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ का संचालक बोर्ड भंग, सांचौर कलेक्टर प्रशासक नियुक्त

जालोर-सिरोही जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ का संचालक बोर्ड भंग, सांचौर कलेक्टर प्रशासक नियुक्त

02 1457 e1716628644563

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 25 मई | जालोर-सिरोही जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड रानीवाड़ा में संचालक मंडल के निर्वाचित 9 सदस्यों में से 7 सदस्यों द्वारा संचालक मण्डल की सदस्यता से त्याग पत्र देने के बाद कोरम अभाव के चलते संघ में प्रशासक नियुक्त किया गया है। सहकारिता विभाग पंजीयक (Registrar Cooperative Department) अर्चना सिंह ने राजस्थान सहकारी सोसायटी अधिनियम 2001 की धारा 30(1)(ख) के अंतर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए रानीवाड़ा डेयरी में सांचौर कलेक्टर को सोसायटी की समिति का निर्वाचन होने तक के लिए प्रशासक नियुक्त किया हैं, साथ ही, पंजीयक की ओर से निर्देश जारी किया गया हैं कि सांचौर कलेक्टर संघ के प्रशासक का पदभार तत्काल प्रभाव से ग्रहण कर शीघ्रताशीघ्र संघ की समिति का निर्वाचन करवाया जाना सुनिश्चित करें। वही, जालोर-सिरोही जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ रानीवाड़ा के संचालक मंडल का गठन 18 अगस्त 2021 को हुआ था, जिसमें 12 में से 9 सदस्यों का निर्वाचन हुआ था । जिसके पश्चात 4 अप्रैल 2024 को सात सदस्यों ने स्वेच्छा से संचालक मण्डल की सदस्यता से त्याग पत्र दे दिए थे ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!