Home | cooperative | कोटा संभाग | जिला सहकारी विकास समिति की बैठक सम्पन्न

जिला सहकारी विकास समिति की बैठक सम्पन्न

02 1439 e1715091774632

बूंदी, 7 मई। जिला सहकारी विकास समिति की बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें पैक्स को बहुउद्देशीय एवं सशक्त बनाने को लेकर दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्राथमिक ऋण समिति (पैक्स) को बहुउद्देशीय बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए उपविधियां पंजीकृत से शेष रही एक समिति के प्रकरण का शीघ्र निस्तारण किया जावे।
उन्होंने निर्देश दिए कि प्राथमिक ऋण समिति में ई सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कॉमन  सेवा के लिए ऑनबोर्ड से शेष पैक्स को एक्टिव करवाया जावे। उन्होंने निर्देश दिए कि करवर, सीतापुरा, बडानयागाव, हट्टीपुरा व बंरूधन में अन्न भंडारण क्षमता के विकास हेतु 1000 मेट्रिक टन क्षमता के वेयरहाउस  निर्माण के लिए भूमि आवंटन करवाया जावे।
उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीण स्तर पर जेनेरिक दवाइयों की पहुंच के लिए जन औषधि केन्द्र के रूप में जिले की पांच पैक्स नमाना, खटकड़, करवर, सुवासा, झालीजी का बराना का चयन किया गया है, इन स्थानों पर जन औषधि केन्द्र की स्थापना करवाई जावें।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर घनश्याम शर्मा, सीईओ दुर्गाशंकर मीणा, उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां नरेश शुक्ला, कोटा डेयरी संघ प्रतिनिधि दिनेश दुबे, डीडीएम नाबार्ड राजकुमार, वरिष्ठ प्रबंधक सीसीबी मोहनलाल जाट, निरीक्षक उप रजिस्ट्रार अनिल राजन आदि मौजूद रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!