Home | cooperative | जालोर | फसली सहकारी ऋण वितरण मे उठी बढ़ोतरी की मांग

फसली सहकारी ऋण वितरण मे उठी बढ़ोतरी की मांग

02 1438 e1715008128848

जालोर । डिजिटल डेस्क | 6 मई | जिले में ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs) के माध्यम से किसानों को खरीफ सीजन में वितरित होने वाले अल्पकालीन फसली सहकारी ऋण (Crop Loan) में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी करने की मांग को लेकर केन्द्रीय सहकारी बैक (CCB) प्रबंध निदेशक को राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ (RSKS) जिला इकाई जालोर की ओर से ज्ञापन दिया गया, जिसके मुताबिक, केन्द्रीय सहकारी बैंक (CCB) की ओर से खरीफ सीजन में जिले की सहकारी समितियों (Pacs) को फसली ऋण वितरण कार्यक्रम के तहत लक्ष्य दिया जाकर ऋणी सदस्यों से शत-प्रतिशत पूर्ति किए जाने के निर्देश दिए गए है। यूनियन जिला अध्यक्ष हनुमानसिंह राजावत ने बताया कि गत वित्तीय वर्ष के दौरान भी ऋण में बढ़ोतरी नहीं होने के चलते आंवटित लक्ष्यों के अनुरुप ऋण वसूली और ऋण वितरण में शत-प्रतिशत पूर्ति नहीं हो पाई थी ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!