Home | cooperative | नागौर | बैंक कार्य व्यवधान की स्थिति में अधिनियमान्तर्गत की जाएगी कार्यवाही की अनुशंषा

बैंक कार्य व्यवधान की स्थिति में अधिनियमान्तर्गत की जाएगी कार्यवाही की अनुशंषा

सार

Nagaur News : व्यवस्थापक के खिलाफ अनावश्यक कार्यवाही को लेकर बैंक के कार्यो में उत्पन्न हो रहा हैं व्यवधान, अब सहकारी समिति अध्यक्ष एवं संचालक बोर्ड सदस्य केवल बैंक कार्य के लिए ही बैंक में हो सकते हैं उपस्थित

02 1429 e1714470811201
File Photo

विस्तार

नागौर । डिजिटल डेस्क | 30 अप्रैल | जिले की ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs) में निर्वाचित समिति अध्यक्ष एवं संचालक बोर्ड सदस्य अब बैंक कार्य के लिए ही बैंक में उपस्थित हो सकेंगे । इस संबंध में केन्द्रीय सहकारी बैंक (CCB) नागौर के प्रबंध निदेशक ने एक आदेश जारी किया है। जिसके मुताबिक, जिले की ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs) के अध्यक्ष एवं संचालक बोर्ड सदस्यों द्वारा अनावश्यक रुप से व्यवस्थापक के खिलाफ कार्यवाही को लेकर बैंक कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है। जिसके चलते सीसीबी (CCB) प्रबंध निदेशक की ओर समस्त शाखा प्रबन्धकों को निर्देशित किया गया कि संबंधित समिति अध्यक्ष एवं संचालक बोर्ड सदस्यों को पाबन्द किया जाए कि बैंक कार्य के लिए ही बैंक में उपस्थित हो, अन्यथा बैंक कार्य में व्यवधान होने की स्थिति में उनके विरूद्ध अधिनियमान्तर्गत कार्यवाही हेतु सक्षम स्तर पर अनुशंषा की जाएगी ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!