Home | cooperative | जालोर | नाम निर्देशन प्राप्ति की प्रक्रिया के तहत अंतिम दिन भरे गए 26 नामांकन पत्र

नाम निर्देशन प्राप्ति की प्रक्रिया के तहत अंतिम दिन भरे गए 26 नामांकन पत्र

लोकसभा क्षेत्र जालोर से कुल 29 अभ्यर्थियों ने 41 नामांकन पत्र भरे

1710229964675
File Photo

जालोर 4 अप्रेल। लोकसभा आम चुनाव-2024 की नाम निर्देशन प्राप्ति की प्रक्रिया के तहत अंतिम दिवस गुरूवार को रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष 26 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। जालोर लोकसभा क्षेत्र से कुल 29 अभ्यर्थियों ने 41 नामांकन पत्र भरे।
रिटर्निंग अधिकारी पूजा पार्थ ने बताया कि नाम निर्देशन प्राप्ति की प्रक्रिया के अंतिम दिवस गुरूवार को वैभव गहलोत ने इंडियन नेशनल काँग्रेस से 4 नामांकन, प्रकाश सिंह ने अभिनव राजस्थान पार्टी से 1 नामांकन, मोतीलाल ने आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) से 1 नामांकन, अर्जुन मेघवाल ने बहुजन मुक्ति पार्टी से 1 नामांकन, छगना राम ने हिन्दुस्तान जनता पार्टी से 2 नामांकन, शिवदान सिंह चारण ने भारतीय राष्ट्रीय दल से 1 नामांकन, नेमाराम ने भारत जोड़ो पार्टी से 1 नामांकन, ओटाराम ने भारत आदिवासी पार्टी से 2 नामांकन, फोजाराम ने इण्डियन पीपुल्स ग्रीन पार्टी से 1 नामांकन, पोकराराम ने संयोगवादी पार्टी से 1 नामांकन तथा टीकमाराम भाटी, महेन्द्र के. चौधरी, रमेश कुमार भण्डारी, लालाराम, कैलाश कुमार, पारसमल राणा, पुष्पा बारड, दलाराम, खेताराम, दिनेश सिंह व शकुर ने निर्दलीय के रूप में 1-1 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया।
उन्होंने बताया कि 5 अप्रेल, 2024 को नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी तथा 8 अप्रेल, 2024 तक नाम-निर्देशन पत्र वापस लिए जा सकेंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!