Home | cooperative | जयपुर | सहकार नेता ने सहकारिता में भ्रष्टाचार पर एक्शन में ज़ीरो टॉलरेंस की नीति का किया स्वागत

सहकार नेता ने सहकारिता में भ्रष्टाचार पर एक्शन में ज़ीरो टॉलरेंस की नीति का किया स्वागत

सार

Rajasthan News : सहकार नेता सूरज भान सिंह आमेरा ने सहकारिता मंत्री की सहकारिता में भ्रष्टाचार पर एक्शन में ज़ीरो टॉलरेंस की नीति का स्वागत करते हुए RBI और नाबार्ड के फिट एंड प्रॉपर मानदंडों के तहत CCB में MD पद पर योग्य, बेदाग व ज़िम्मेदार अधिकारी लगाए जाने की मांग की है।

02 1347 e1707574857870

विस्तार

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 10 फरवरी | सहकारी बैंको की आर्थिक सुदृढ़ता व मज़बूती को किसानों की समृद्धि व ख़ुशहाली का पर्याय बताते हुए ऑल राजस्थान को-ऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज यूनियन के प्रान्तीय महासचिव एवं सहकार नेता सूरज भान सिंह आमेरा ने सहकारी संस्थाओं में निरतंर उजागर हो रहे गबन व अनियमितताओं के मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक की सहकारिता में भ्रष्टाचार पर एक्शन में ज़ीरो टॉलरेंस की नीति का स्वागत किया है। साथ ही, सहकार नेता ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और नाबार्ड (NABARD) के फिट एंड प्रॉपर मानदंडों के तहत केन्द्रीय सहकारी बैंक (CCB) में प्रबंध निदेशक (MD) पद पर योग्य, बेदाग व ज़िम्मेदार अधिकारी लगाए जाने की मांग की है। वही, सीसीबी में एमडी व अधिशासी अधिकारी के पद पर स्वीकृत कैडर पर उसी पदनाम स्तर के अधिकारी लगाने की आवश्यकता बताते हुए श्री आमेरा ने कहा कि वर्तमान में 20 सीसीबी (CCB) व अधिकांश प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक (PLDB) में फिट एंड प्रॉपर मानदंडों से योग्य, सक्षम एवं स्वीकृत कैडर के अधिकारी नहीं है, जिस पर नाबार्ड (NABARD) ने आपत्ति की हुई है। गृह जिलों की सहकारी बैकों सहित संभाग स्तर पर लंबे समय से एक ही जगह जमे अधिकारियों को राज्य स्तरीय सेवा के हिसाब से नियोजित किया जाए ।

जवाबदेही व जिम्मेदारी हो तय

सहकार नेता सूरज भान सिंह आमेरा ने सहकारी संस्थाओं में निरतंर उजागर हो रहे गबन व अनियमितताओं के मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सहकारी बैंकों की आर्थिक स्थिति, घाटे, एनपीए, गबन अनियमितता के लिए जवाबदेही व ज़िम्मेदारी तय कर एसीआर में दर्ज की जाए ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!