Home | cooperative | जयपुर | मानवता की सेवा में महती भूमिका निभा रहा मजदूर वर्ग सबके लिए राष्ट्र हित हो सर्वोपरि -मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा

मानवता की सेवा में महती भूमिका निभा रहा मजदूर वर्ग सबके लिए राष्ट्र हित हो सर्वोपरि -मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा

सार

मुख्यमंत्री शनिवार को आबू रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम शांतिवन में आयोजित भारतीय मजदूर संघ के 25वें प्रदेश अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति मजदूर संघ का वैचारिक आधार है तथा यह वर्ग मानवता की सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
02 1345 e1707571179187

विस्तार

जयपुर, 10 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति मजदूर संघ का वैचारिक आधार है तथा यह वर्ग मानवता की सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सबके लिए राष्ट्र हित सर्वोपरि होना चाहिए तथा इसी अवधारणा से विकसित भारत के संकल्प को पूरा किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री शनिवार को आबू रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम शांतिवन में आयोजित भारतीय मजदूर संघ के 25वें प्रदेश अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अमृतकाल के इस समय में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विभिन्न क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां छू रहा है। इस अवसर पर ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री ओटाराम देवासी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक श्री निंबाराम एवं भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह डाबी सहित मजदूर संघ के केंद्रीय और प्रांतीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
संकल्प पत्र में किए हर एक वादे को पूरा करेगी राज्य सरकार
श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार सिर्फ घोषणाएं ही नहीं करेगी बल्कि संकल्प पत्र में किए गए हर एक वादे को धरातल पर उतारेगी। उन्होंने कहा कि इस दिशा में आगे बढ़ते हुए राज्य सरकार ने प्रथम चरण में आंगनबाड़ी कर्मियों एवं पंचायत कर्मियों के मानदेय में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एक हजार रुपए से बढ़ाकर 1 हजार 150 रुपए प्रतिमाह तथा 73 लाख गरीब परिवार की महिलाओं को 450 रुपए में रसोई गैस सिलेण्डर देने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय किए हैं।
02 1346 e1707571223407
 
अब अपराधियों के लिए प्रदेश में कोई स्थान नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सत्ता में आते ही युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले पेपर लीक माफिया पर शिकंजा कसा और पेपर लीक प्रकरणों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया। श्री शर्मा ने कहा कि राज्य में अपराध और संगठित अपराधों पर नियंत्रण के लिए हमारी सरकार ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन किया है। अब अपराधियों के लिए प्रदेश में कोई स्थान नहीं है। श्री शर्मा ने कहा कि पूर्वी राजस्थान के जिलों की सिंचाई और पेयजल की समस्या का समाधान करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने संशोधित पीकेसी लिंक परियोजना (एकीकृत ईआरसीपी) का त्रिपक्षीय समझौता किया है। अब इस परियोजना को त्वरित गति से आगे बढ़ाया जा रहा है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!