Home | cooperative | जालोर | गैर सरकारी सदस्यों का मनोनयन समाप्त

गैर सरकारी सदस्यों का मनोनयन समाप्त

जालोर 21 दिसंबर। प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय समितियाँ, आयोग, निगम, बोर्ड इत्यादि में मनोनीत गैर सरकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, एवं सदस्यों का मनोनयन तथा सलाहकार के रुप में गैर सरकारी सदस्यों की सेवाओं को तुरंत प्रभाव से समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रशासनिक सुधार विभाग के निर्देशानुसार जिले में गठित समतियों इत्यादि में शासन के अनुमोदित उपरांत या अन्यथा नियुक्त या मनोनीत गैर सरकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों व परामर्शदाता की नियुक्ति व मनोनयन तुरन्त प्रभाव से समाप्त किया जाता है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!