Home जयपुर कृषि के क्षेत्र में आ रहे नवाचारों को सम्मिलित करते हुए 100 दिन की कार्ययोजना करें तैयार – शासन सचिव, कृषि एवं उद्यानिकी

कृषि के क्षेत्र में आ रहे नवाचारों को सम्मिलित करते हुए 100 दिन की कार्ययोजना करें तैयार – शासन सचिव, कृषि एवं उद्यानिकी

जयपुर, 21 दिसम्बर। शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी डॉ. पृृथ्वी ने कहा कि खेती एवं किसानी में आये आधुनिक बदलावों को अपनाकर रखकर राज्य में कृषि को उन्नत एवं विकसित किया जायेगा। इसके लिए विभाग 100 दिन की कार्ययोजना बनाकर इसकी क्रियान्विति पर कार्य करेगा। डॉ. पृृथ्वी गुरूवार को पंत कृषि भवन में विभागीय अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।
शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हमारी कार्ययोजना कृषकों के सम्पूर्ण विकास पर आधारित होनी चाहिए। उन्होंने एक सप्ताह में आगामी 100 दिनों की प्रभावी कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में कृषि के क्षेत्र में हो रहे कार्याें का भी अध्ययन करें, ताकि प्रदेश को कृषि के क्षेत्र में मजबूत किया जा सके।
डॉ. पृृथ्वी ने कहा कि कृषकों के विकास के लिए केन्द्र सरकार द्वारा किये जा रहे नवाचारों को राज्य की आवश्यकता को ध्यान में रखकर अपनायें, जिससे इसका फायदा पात्र लोगों को ज्यादा से ज्यादा मिल सके।
इस अवसर पर आयुक्त कृषि श्री कन्हैया लाल स्वामी, आयुक्त उद्यानिकी श्री लक्ष्मण सिंह कुड़ी, निदेशक कृषि विपणन विभाग श्रीमती पुष्पा सत्यानी, प्रबन्ध निदेशक राजस्थान राज्य भण्डार व्यवस्था निगम श्री ओ.पी. बुनकर एवं वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!