Home राष्ट्रीय मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान के भीषण रुप लेने की आशंका जताई

मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान के भीषण रुप लेने की आशंका जताई

नई दिल्ली | 22 अक्टूबर | अरब सागर में बना चक्रवाती तूफान तेज और गहरा हो गया है तथा इसके आज भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। मौसम विभाग ने कहा कि इस तूफान के 25 अक्‍टूबर की सुबह यमन में अल गैदाह और ओमान में सलालाह के बीच पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा था कि दक्षिण- पश्चिम अरब सागर के ऊपर दबाव का क्षेत्र गहरे दबाव में बदलकर गया है और यह अगले 12 घंटों में दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में चक्रवाती तूफान के रूप में आगे बढ सकता है। विभाग ने यह भी कहा है कि इस चक्रवाती तूफान के आज शाम तक भीषण चक्रवात के रूप में और भीषण होने की आशंका है।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!