Home | cooperative | राष्ट्रीय | पांच राज्‍यों में आगामी विधानसभा चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की

पांच राज्‍यों में आगामी विधानसभा चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की

02 1112

नई दिल्ली । 6 अक्टूबर | निर्वाचन आयोग ने पांच राज्‍यों में आगामी विधानसभा चुनाव सुचारू रूप से कराने के लिए रणनीति तय करने के बारे में नई दिल्‍ली में आज अपने पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की। मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार तथा चुनाव आयुक्‍त अनूप चन्‍द्र पांडे और अरूण गोयल ने सामान्‍य, पुलिस और व्‍यय पर्यवेक्षकों के साथ विचार विमर्श किया। ये पर्यवेक्षक चुनाव के दौरान चुनावी प्रक्रिया की निगरानी में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिन राज्‍यों में विधानसभा चुनाव होने हैं उनमें राजस्‍थान, मध्‍यप्रदेश, छत्‍तीसगढ, तेलंगाना और मिजोरम शामिल हैं।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!