Home राज्य महिला बहुउद्देशीय सहकारी समिति की पहली आमसभा संपन्न

महिला बहुउद्देशीय सहकारी समिति की पहली आमसभा संपन्न

जालोर । डिजिटल डेस्क | 4 अक्टूबर | जिले के जसवंतपुरा ब्लॉक की पहली ब्लॉक स्तरीय महिला बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति का गठन गजीपुरा ग्राम पंचायत में किया गया। नवगठित सहकारी समिति की पहली अध्यक्ष श्रीमति ममता कंवर को बनाया गया है। सहकारिता निरीक्षक जमना मेघवाल ने गठन प्रक्रिया को संपन्न कराते हुए बताया कि ग्राम पंचायत गजीपुरा में पहली ब्लॉक स्तरीय महिला बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्राम सहकारी समिति में सर्वसम्मति से कुल 12 कार्यकारिणी सदस्यों को मनोनीत किया गया है जिसमें सर्व सहमति से श्रीमति ममता कंवर को अध्यक्ष व श्रीमती जोशना देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वही, कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर अनीता कुंवर, झीनी देवी, संतो देवी, ममता कंवर, विमला कुंवर, पारस कंवर, सोहन कंवर, कुसुबा देवी, पारस देवी व सतियो देवी को चुना गया । इस दौरान सीसीबी शाखा जसवंतपुरा के ऋण पर्यवेक्षक नीतिराजसिंह भाटी, गजीपुरा सरपंच चेतन राम, गजीपुरा ग्राम विकास अधिकारी सुंदरलाल, पारसमल, समाजसेवी मदनसिंह राव, संदीप सिंह, चतराराम सहित ग्रामीण उपस्थित रहें ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!