Home राज्य डोडीयाली बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समिति का गठन

डोडीयाली बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समिति का गठन

Formation of Dodiyali Multipurpose Village Service Cooperative Society

जालोर । डिजिटल डेस्क | 3 अक्टूबर | जिले के आहोर पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत डोडीयाली में बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समिति का मंगलवार को गठन किया गया।

नवगठित बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समिति डोडीयाली में पहले अध्यक्ष श्री राव भंवरसिंह को बनाया गया है। सहकारिता निरीक्षक श्रीमति जमना मेघवाल ने गठन प्रक्रिया को संपन्न कराते हुए बताया कि समिति के उपाध्यक्ष पद पर हमीर सिंह बालोत को सर्वसम्मति से चुना गया।

इसी प्रकार संचालक मण्डल सदस्य के तौर पर परबतसिंह, जोगसिंह, विक्रमसिंह, दूर्गासिंह, रणजीत सिंह, मगाराम, चमनाराम , श्रीमति मरुधर कंवर, श्रीमति रतन कंवर को मनोनित किया गया । इस दौरान डोडीयाली सरपंच भलाराम देवासी, हरजी जीएसएस व्यवस्थापक हनुमानसिंह राजावत, पावटा जीएसएस व्यवस्थापक भागीरथसिंह राजावत सहित डोडीयाली, आलावा, पचानवा व हरियाली के सदस्य उपस्थित थे ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!