Home | cooperative | जयपुर | सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों के वेतन निर्धारण की होगी जांच, सहकारिता विभाग ने दिए निर्देश

सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों के वेतन निर्धारण की होगी जांच, सहकारिता विभाग ने दिए निर्देश

सहकारी समितियों में कार्यरत व्यवस्थापक एवं सहायक व्यवस्थापक के वेतन निर्धारण की जांच होगी। सहकारिता विभाग के पंजीयक कार्यालय ने प्राप्त अभ्यावेदन पर रुख अख्तियार करते हुए वेतन निर्धारण के मामले में दिए जांच के निर्देश

02 1053
File Photo

जयपुर । डिजिटल डेस्क I 30 सितम्बर I प्रदेश में संचालित ग्राम सेवा सहकारी समितियों में कार्यरत व्यवस्थापकों, सहायक व्यवस्थापक के अधिक वेतन उठाने के मामले में अब सहकारिता विभाग (Cooperative Department) ने जांच करवाने के लिए राजस्थान राज्य सहकारी बैंक (Apex Bank) और केन्द्रीय सहकारी बैंक (CCB) के प्रबंध निदेशक का पत्र भेजा है।
सहकारिता विभाग के पंजीयक कार्यालय (Registrar Office of Cooperative Department) की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, सहायक शासन सचिव सहकारिता विभाग द्वारा ग्राम सेवा सहकारी समितियों में वेतन निर्धारण के अभाव में अधिक वेतन उठाने बाबत् प्राप्त अभ्यावेदन के क्रम में नियमानुसार कार्यवाही करने के पश्चात पंजीयक कार्यालय को अवगत करवाने के निर्देश दिए गए है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!