Home | cooperative | राज्य | विधानसभा आम चुनाव की तैयारियों को लेकर कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक सम्पन्न

विधानसभा आम चुनाव की तैयारियों को लेकर कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक सम्पन्न

  • 3 अक्टूबर से पूर्व लाईसेंसधारी शस्त्रधारक अपने हथियार जमा करावें

123465 Image 154b732e 6e39 4793 bf74 f5479bea01c9

जालोर 26 सितम्बर। विधानसभा आम चुनाव-2023 में कानून व्यवस्था के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट निशान्त जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।  बैठक में जिला मजिस्ट्रेट निशान्त जैन ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को आपस में समन्वय कर प्रभावी मॉनिटरिंग व प्रबंधन करते हुए शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव संपन्न करवाने को लेकर निर्देशित किया। उन्होंने संवेदनशील केन्द्रों के संबंध में मेपिंग करने तथा पूर्व में चुनाव अपराधों में लिप्त व्यक्तियों को पाबंद करने, पेंडिंग नॉन बेलेबल वारंट की तामील करवाने सहित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारियों व पुलिस उपाधीक्षकों को संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों का संयुक्त निरीक्षण कर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने के लिए कानून व्यवस्था के संबंध में आवश्यक प्रबंधन सुनिश्चित करने की बात कही।
जिला मजिस्ट्रेट ने जिले के लाइसेंसधारी शस्त्रधारकों से 3 अक्टूबर तक अपने शस्त्र संबंधित थाने में जमा करवाने को लेकर पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया।  बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक जालोर मोनिका सेन ने जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव के सफल आयोजन करवाने को लेकर पुलिस अधिकारियों को थाना क्षेत्रवार हिस्ट्रीशीटर्स को पाबंद करवाने सहित सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देशित किया। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जालोर शैलेन्द्र सिंह ने पीपीटी के माध्यम से विस्तार से जानकारी देते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जिला मजिस्ट्रेट सांचौर पूजा पार्थ वीसी के माध्यम से जुड़ी रही। 
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सांचौर सी.एस.भण्डारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांचौर जसाराम बोस, जालोर एसडीएम प्रमोद सीरवी, आहोर एसडीएम कुसुमलता चौहान, जसवंतपुरा एसडीएम दौलतराम चौधरी, भीनमाल एसडीएम पूनम चौधरी, सायला एसडीएम ताराचंद वैंकट, चितलवाना एसडीएम हनुमानाराम, बागोड़ा एसडीएम गरिमा शर्मा, रानीवाड़ा एसडीएम भागीरथराम, सांचौर एसडीएम बद्रीनारायण विश्नोई, जालोर पुलिस उपाधीक्षक रतनाराम देवासी, भीनमाल उपाधीक्षक हिम्मत चारण, आहोर उपाधीक्षक मुकेश चौधरी, रानीवाड़ा उपाधीक्षक पुष्पेन्द्र वर्मा सहित जालोर व सांचौर जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों के थानाधिकारी  उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!