Home | cooperative | जालोर | सीसीबी जालोर में रिक्त पद भरने की मांग

सीसीबी जालोर में रिक्त पद भरने की मांग

02 994
File Photo

जालोर । डिजिटल डेस्क I 24 सितम्बर I जिले में ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को सर्वाधिक अल्पकालीन फसली ऋण मुहैया कराने वाली केन्द्रीय सहकारी बैंक में पिछले तीन माह से प्रबंध निदेशक एवं पिछले तीन साल से अधिशासी अधिकारी के रिक्त पद पर सहकारिता विभाग कैडर अनुरुप अधिकारी लगाने की मांग को लेकर सहकारी साख आंदोलन से जुड़े सुत्रो ने विभागीय उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा है।

जिसके मुताबिक, गत जुलाई माह में सहकारिता विभाग संयुक्त शासन सचिव ने केन्द्रीय सहकारी बैंक जालोर में पदस्थ प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार मीणा को मुख्यालय व विभागीय बैठकों में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने के कारण एपीओ (आदेश की प्रतीक्षा में) कर दिया था । वही, इनके स्थान पर उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जालोर पद पर पदस्थ सहकारिता सेवा के उप रजिस्ट्रार स्तर के अधिकारी सुनिल विरभान को अग्रीम आदेशों तक केन्द्रीय सहकारी बैंक जालोर में प्रबंध निदेशक पद का अतिरिक्त कार्यभार संपादित करने के आदेश जारी किए गए थे।

हालांकि तीन माह बीत जाने के बावजुद सहकारिता विभाग की उदासीनता के चलते केन्द्रीय सहकारी बैंक जालोर में प्रबंध निदेशक पद पर अधिकारी की नियुक्ति नहीं हो पाई है। वही, सीसीबी में प्रबंध निदेशक पद अतिरिक्त कार्यभार के चलते आजीविका, पशुपालन, फसली ऋण योजना के साथ-साथ ग्राम सेवा सहकारी समितियां में निरीक्षण-पर्यवेक्षण संबंधित कार्य नहीं होने का हवाला देते हुए सहकारिता विभाग के कैडर अनुरूप सीसीबी में प्रबंध निदेशक पद पर संयुक्त रजिस्ट्रार स्तर के अधिकारी को लगाने की मांग पत्र के माध्यम से की गई हैं ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!