Home जालोर सहकारी समिति में व्यवस्थापक नियुक्ति के अभाव में पिछले दिनों से बंद पड़ा समिति का कामकाज

सहकारी समिति में व्यवस्थापक नियुक्ति के अभाव में पिछले दिनों से बंद पड़ा समिति का कामकाज

File Photo – रायथल ग्राम सेवा सहकारी समिति

हाइलाइट्स

वित्त दाता बैंक की ढिलाई से अभी तक नहीं लग पाया व्यवस्थापक
सेवारत व्यवस्थापक का आकस्मिक निधन होने से समिति में व्यवस्थापक का पद हो गया रिक्त
समिति संचालक बोर्ड चहेते को दिलवाना चाहता हैं चार्ज

जालोर । डिजिटल डेस्क I 12 सितम्बर I जिले की रायथल ग्राम सेवा सहकारी समिति में सेवारत व्यवस्थापक पूनमाराम मीणा का आकस्मिक निधन होने के पश्चात समिति में व्यवस्थापक की नियुक्ति को लेकर जालोर केन्द्रीय सहकारी बैंक प्रबंधन ढिलाई दिखा रहा है। वही, समिति में व्यवस्थापक नियुक्ति के अभाव में समिति का सारा कामकाज ठप पड़ा है।

सुत्रो के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सीसीबी आहोर शाखा कार्यक्षेत्र में संचालित रायथल जीएसएस के निर्वाचित संचालक बोर्ड से पारित प्रस्ताव प्राप्त होने पर समिति में व्यवस्थापक नियुक्ति का रटा-रटाया जवाब सीसीबी अधिकारियों द्वारा सुत्रो को दिया जा रहा है। हालांकि जालोर जिले की विभिन्न सहकारी समितियों में व्यवस्थापक का पद रिक्त होने पर केन्द्रीय सहकारी बैंक द्वारा निकटवर्ती समिति के व्यवस्थापक को प्राथमिकता के आधार पर समिति का कार्यभार दिया जा रहा है।

लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। बैंक व समिति से 45 किलोमीटर दूरी वाली निम्बला समिति के व्यवस्थापक को रायथल जीएसएस का चार्ज देने की कवायद चल रही है। गौरतलब हैं कि व्यवस्थापक नियुक्ति नहीं होने से समिति क्षेत्र से जुड़े किसानों एवं समिति अंशधारकों के लिए यह स्थिती परेशानी का सबब बनकर रह गई है।

यह हैं अनुकंपा का प्रावधान ?

रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जयपुर कार्यालय द्वारा जारी पैक्स-लैम्पस कर्मचारियों की भर्ती, चयन प्रक्रिया एवं सेवानियम – 2022 के बिन्दु संख्या 31 में अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान किया गया है। जिसके अनुसार, सेवाकाल के दौरान व्यवस्थापक का आकस्मिक निधन होने पर उसका विधिक उत्ताराधिकारी अनुकंपा नियुक्ति लिए पात्र होने का प्रावधान है।

व्यवस्थापक नियुक्ति में यह हैं नियम ?

सहकारिता विभाग के पंजीयक कार्यालय की ओर से जारी सेवानियमों के अनुसार, किसी व्यवस्थापक को अधिकतम एक समिति का अतिरिक्त कार्यभार दिया जा सकता है। इसके साथ ही, अतिरिक्त कार्यभार के तौर पर समिति व्यवस्थापक को अतिरिक्त कार्यवाहक भत्ता दिया जाता है। जिसकी राशि 3000 हजार रुपए प्रतिमाह निर्धारित है। हालांकि सुत्रो से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, निम्बला समिति व्यवस्थापक को रायथल समिति में व्यवस्थापक पद का अतिरिक्त कार्यभार देने की भागदौड़ चल रही है। जबकि निम्बला व रायथल समिति की दूरी 45 किलोमीटर से अधिक होने के साथ-साथ बैंक प्रबंधन द्वारा निम्बला व्यवस्थापक को सीसीबी शाखा आहोर में कार्यवाहक ऋण पर्यवेक्षक का चार्ज देकर प्रतिमाह बैंक कोष से अतिरिक्त भत्ता दिया जा रहा है।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!