Home | cooperative | सांचौर | राज्य निर्वाचन आयुक्त मधुकर गुप्ता ने उप चुनावों की तैयारियों के संबंध में की चर्चा

राज्य निर्वाचन आयुक्त मधुकर गुप्ता ने उप चुनावों की तैयारियों के संबंध में की चर्चा

02 1063

जालोर 11 सितम्बर। राज्य निर्वाचन आयुक्त मधुकर गुप्ता सोमवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर जालोर पहुँचे जहाँ उन्होंने सर्किट हाउस में जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों के साथ उप चुनावों की पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक लेकर विस्तार से चर्चा की।
राज्य निर्वाचन आयुक्त मधुकर गुप्ता ने चुनाव प्रक्रिया के सरलीकरण तथा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न करवाने को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने आहोर पंचायत समिति की बिठुड़ा ग्राम पंचायत के वार्ड सं. 6 में वार्ड पंच व हरजी ग्राम पंचायत में सरपंच एवं सायला पंचायत समिति की तालियाना ग्राम पंचायत के वार्ड सं. 9 में वार्ड पंच तथा बागोड़ा पंचायत समिति की राह ग्राम पंचायत में सरपंच पद के उप चुनाव की तैयारियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। 
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, प्रशिक्षु आईएएस दिव्यांश सिंह, जालोर तहसीलदार गेनाराम भुंगरिया, आहोर तहसीलदार हितेश त्रिवेदी, चुनाव शाखा के नायब तहसीलदार राजेश व्यास इत्यादि मौजूद रहे।

पंचायतीराज संस्थाओं के रिक्त पदों के लिए निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित

जालोर व सांचौर जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के तहत 1 जून से 31 अगस्त 2023 तक की रिक्तियों के संबंध में निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि जालोर जिले में आहोर पंचायत समिति की बिठुड़ा ग्राम पंचायत के वार्ड सं. 6 में वार्ड पंच व हरजी ग्राम पंचायत में सरपंच एवं सायला पंचायत समिति की तालियाना ग्राम पंचायत के वार्ड सं. 9 में वार्ड पंच तथा सांचौर जिले की बागोड़ा पंचायत समिति की राह ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए उप चुनाव करवाये जाने है जिसके लिए निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया गया है।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 18 सितम्बर, सोमवार को निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन किया जायेगा तथा 24 सितम्बर, रविवार को विशेष अभियान तिथि रहेगी। 28 सितम्बर, गुरूवार तक दावें एवं आक्षेप प्रस्तुत किए जा सकेंगे तथा 5 अक्टूबर, गुरूवार तक प्राप्त दावों एवं आक्षेपों का निस्तारण किया जायेगा। 8 अक्टूबर, रविवार तक पूरक सूचियों की तैयारी  कर 10 अक्टूबर, मंगलवार को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!