Home राज्य जिला कलक्टर ने सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

जिला कलक्टर ने सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

जालोर 4 अगस्त। जिला कलक्टर निशान्त जैन ने शुक्रवार को सेन्ट्रल कॉपरेटिव बैंक का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने कार्यालय के विभिन्न अनुभागों का अवलोकन कर रिकॉर्ड की जांच कर व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कार्मिकों की उपस्थिति देख बैंक के कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने रिकॉर्ड के उचित संधारण के साथ ही नियमित रूप से ऑनलाइन रिकॉर्ड अपडेशन के निर्देश दिए। उन्होंने सायंकालीन शाखा के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
जिला कलक्टर ने बैंक ऋण, पीएम किसान सम्मान निधि के तहत केवाईसी अपडेशन सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति देख आवश्यक निर्देश दिए।  इस अवसर पर बैंक के प्रबंध निदेशक सुनील वीरभान सहित अधिकारी-कार्मिक मौजूद रहे।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!