Home | राज्य | प्रधानमंत्री फसल बीमा की तिथि बढ़ाने को लेकर दिया ज्ञापन

प्रधानमंत्री फसल बीमा की तिथि बढ़ाने को लेकर दिया ज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम सेवा सहकारी समितियों द्वारा किसानों का फसल बीमा किया जाता है, बीमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। लेकिन 23 जुलाई तक बीमा पोर्टल शुरु नहीं हुआ है।

02 1025
शाखा प्रबंधक को ज्ञापन सौंपते हुए पैक्स कर्मचारी

जालोर । राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ जिला इकाई जालोर की सांचौर ब्लॉक इकाई के ब्लॉक अध्यक्ष बाबुलाल विश्नोई के नेतृत्व मे सीसीबी शाखा साचौर कार्यक्षेत्र की ग्राम सेवा सहकारी समितियों के कार्मिकों ने सीसीबी प्रबंध निदेशक के नाम शाखा प्रबंधक सीसीबी शाखा सांचौर को ज्ञापन सौंपा । जिसमें बताया गया कि ग्राम सेवा सहकारी समितियों द्वारा किसानों का फसल बीमा किया जाता है, बीमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। लेकिन 23 जुलाई तक बीमा पोर्टल शुरु नहीं हुआ है। साथ ही, बारिश की वजह से बिजली की भी समस्या होने का हवाला देते हुए फसल बीमा की तिथि बढ़ाने की मांग की गई है।

02 1024

ज्ञापन में बताया गया कि किसानों का बीमा से वंचित रहने की स्थिती में सहकारी समिति एवं व्यवस्थापक की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी । इस दौरान जरूपाराम देवासी, भगराज विश्नोई, पोकराराम विश्नोई, छेदाराम, दशरथ कुमार पुरोहित, वासुदेव पुरोहित सहित पैक्स कर्मचारी उपस्थित रहें ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!